Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में डेंगू का बढ़ा खतरा, मरीजों की संख्या पहुंची 25; लोगों में डर का माहौल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:57 PM (IST)

    यमुनानगर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दो नए मामले सामने आए जिनमें एक 19 वर्षीय युवक और एक 37 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण और फागिंग कर रहा है साथ ही लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    Hero Image
    डेंगू के दो और नए मरीज मिले। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। दो और नए मरीज वीरवार को मिले हैं। इनमें प्रोफेसर कालोनी में 19 वर्षीय युवक और गांव मालीमाजरा निवासी 37 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 25 पर पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी में 19 वर्षीय युवक को सात सितंबर को बुखार हुआ। 11 सितंबर को सैंपल लिया गया। वहीं गांव मालीमाजरा में 37 वर्षीय महिला को दस सितंबर को बुखार होने पर 13 सितंबर को सैंपल लिया गया है।

    अब दोनों की रिपोर्ट मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इनके घर व पड़ोस में सर्वे किया। संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही फागिंग कराई गई है। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

    लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह घरों व छतों पर खाली बर्तनों, गमलों व अन्य वस्तुओं में अधिक समय तक पानी जमा न रहने दें। सप्ताह में एक बार उन जगहों की साफ सफाई करें। जहां पर पानी होने की संभावना रहती है।