यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, शादी का झांसा देकर दो युवतियों का अपहरण
यमुनानगर में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने अपहरण के मामले दर्ज किए हैं। एक 18 वर्षीय युवती को सुमित कुमार ने शादी का झांसा देकर अगवा किया। दूसरी घटना में 17 वर्षीय किशोरी को इजराल नामक युवक ने अगवा कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। दो अलग-अलग मामलों में किशोरी व युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने के मामले में व्यासपुर व थाना सदर जगाधरी पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है।
थाना सदर जगाधरी पुलिस शिकायत देकर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को 12 सितंबर को सुमित कुमार नाम का युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। जिस पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
वहीं, दूसरे मामले में व्यासपुर थाने में दी गई शिकायत में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 11 सितंबर से उसकी 17 वर्षीय बेटी लापता है। परिजनों ने उसे पहले तो अपने स्तर पर तलाश किया।
जिसके बाद पता चला कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के गांव भगवानपुर का निवासी इजराल उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने इजराल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।