Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेठ निकला दरिंदा... घर में घुसकर छोटे भाई की पत्नी से की दुष्कर्म की कोशिश

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 12:10 PM (IST)

    हरियाणा के यमुनानगर जिले में घर में घुसकर जेठ ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया है। जब पीड़िता ने जेठ के इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    Hero Image
    घर में घुसकर जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, नामजद। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर क्षेत्र की महिला से घर में घुसकर उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

    शिकायत पर थाना महिला पुलिस ने जेठ के विरुद्ध केस दर्ज किया है। शिकायत में प्रतापनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि 12 सितंबर की शाम वह घर पर अकेली थी।

    पति काम से बाहर गए हुए थे। तभी जेठ अनिल दरवाजा खोलकर घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठ की इस हरकत का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें