Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंसानियत हुई शर्मसार! सड़क पर नोच-नोचकर भ्रूण का सिर खा गए अवारा कुत्ते, CCTV से मां-बाप का पता लगा रही पुलिस

    By Avneesh kumar Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 06:51 PM (IST)

    यमुनानगर थाना क्षेत्र में मॉडल टाउन स्थित कॉलेज रोड पर नवजात का भ्रूण मिलने से इंसानियत शर्मसार हुई है। इस भ्रूण को कुत्ते खींच रहे थे और इसकी जानकारी सुबह वहां से निकल रहे लोगों पुलिस को दी और भ्रूण को कुत्ते से छुड़वाया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    यमुनागर में सड़क पर भ्रूण को नौंच रहे थे अवारा कुत्ते (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर थाना क्षेत्र में मॉडल टाउन स्थित कॉलेज रोड पर नवजात भ्रूण (Newly Fetus) मिला है। इस भ्रूण को कुत्ते खींच रहे थे और सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा, तो भ्रूण को कुत्ते से छुड़वाया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल में भिजवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां जांच में पता लगा कि यह भ्रूण लगभग 20 सप्ताह का है और उसके सिर पर मांस नहीं है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। वहीं पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि भ्रूण का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया जाएगा।

    ये है पूरा मामला

    सोमवार की सुबह कॉलेज रोड पर आवारा कुत्ते एक नवजात को खींच रहे थे। नवजात पूरी तरह से खून से सना हुआ था। जिसे देखकर लोगों ने कुत्तों को भगाया। इस भ्रूण को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने दवाइयों के प्रयोग से अबॉर्शन किया है। भ्रूण के सिर पर मांस नहीं था और इससे साफ है कि यह भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था।

    शहर यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि भ्रूण को अस्पताल में भिजवाया गया है। मामले में केस दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि यह भ्रूण कही और फेंका गया हो। कुत्ते इसे खींचकर यहां ले आए हो। आसपास रहने वाले लोगों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

    ये भी पढे़ं- रोडवेज कर्मचारी 10 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की रोहतक में हुई बैठक

    पहले भी आ चुके इस तरह के मामले सामने

    इससे पहले भी नवजात को फेंकने के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में तेजली स्टेडियम के पास झाड़ियां में नवजात फेंक दी गई। इस नवजात को रेस्क्यू किया गया। नवजात को पंचकूला भिजवाया गया। 11 मार्च 2023 को प्रतापनगर थाना क्षेत्र के ताजेवाला के पास झाड़ियों में नवजात मिला था। यहां पर पशु चरा रहे लोगों ने आशा वर्कर को बताया। जिसके बाद नवजात को रेस्क्यू किया। इस नवजात को फेंकने वाले का पता नहीं लग सका।

    27 अक्टूबर 2022 की घटना

    27 अक्टूबर 2022 को सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में कैल से रूलहाखेड़ी मार्ग पर एक माह का नवजाता मिला था। राहगीरों ने नवजात के रोने की आवाज सुनी थी। इस नवजात की सर्जरी हो रखी थी। उसे भी इलाज के लिए दाखिल कराया गया था। यहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ भी लेकर गए थे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इनमें से किसी भी नवजात के वारिसों का पता नहीं लग सका।

    11 सितंबर 2022 का मामला

    ऐसे ही 11 सितंबर 2022 को जठलाना थाना क्षेत्र के गांव नाचरौन में आवर्धन नहर के पास बने मंदिर संत नाथ कुटिया के गेट पर आठ माह का नवजात मिला था। बच्चे के रोने की आवाज सुन कर पुजारी सुखपाल ने बाहर आकर देखा तो पालीथिन में बच्चा गेट पर टंगा हुआ था। इस नवजात की हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस नवजात के वारिसों के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी।

    ये भी पढे़ं- अनाधिकृत ट्रैवल एजेंट बना रहे युवाओं को शिकार, हाई कोर्ट ने केंद्र हरियाणा व पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस