संदीप सैनी बने शाह शक्ति ब्रिगेड के प्रदेश मंत्री
समाजसेवी संदीप सैनी को शाह शक्ति ब्रिगेड का प्रदेशमंत्री नियुक्त किया गया है। संदीप सैनी को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर लोगों ने फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। संदीप सैनी ने अपनी नियुक्त के लिए शाह शक्ति ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा का आभार प्रकट किया है।
संवाद सहयोगी, जठलाना : समाजसेवी संदीप सैनी को शाह शक्ति ब्रिगेड का प्रदेशमंत्री नियुक्त किया गया है। संदीप सैनी को महामंत्री नियुक्त किए जाने पर लोगों ने फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। संदीप सैनी ने अपनी नियुक्त के लिए शाह शक्ति ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसे निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। वह अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। मौके पर जिला प्रधान सतीश सैनी, विक्रम वाल्मीकि, प्रधान बलजीत सिंह, सुरजीत सैनी, मनीष शर्मा, अमित, संजू, प्रवीण सैनी, अवतार सिंह, राजेश कुशवाह, जगन चौहान मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।