हरियाणा के यमुनानगर में आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
यमुनानगर के कुंजल जट्टान गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से 15 किलो गेहूं समेत अन्य राशन चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना में छछरौली क्षेत्र से एक युवती को शादी का झांसा देकर अगवा किया गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव कुंजल जट्टान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से राशन चोरी कर लिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंजल जट्टान निवासी अमीना बेगम ने बताया कि सात सितंबर की रात आंगनबाड़ी केंद्र से 15 किलो गेहूं, दो किलो सोयाबीन, सात किलो सोयाबडी, आठ किलो कच्ची मूंगफली व अन्य खाद्य सामग्री चोरी हुई है। पुलिस ने रविवार को मामले में केस दर्ज किया।
युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
वहीं, दूसरी खबर की बात करें तो यमुनानगर थाना छछरौली क्षेत्र के गांव से युवती को युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया।छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी 13 सितंबर की शाम से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी नहीं मिली।
बाद में उन्हें पता चला कि बेटी को अभिषेक नाम का युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।