Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'CM ने फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक नहीं ली, इसलिए प्रदेश डूबा', हरियाणा में बाढ़ को लेकर रणदीप सुरजेवाला का आरोप

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 08:43 AM (IST)

    राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय पर फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक नहीं की जिससे प्रदेश बाढ़ में डूब गया। यमुना और अन्य नदियों में अवैध खनन हुआ जिससे कटाव के कारण किसानों की उपजाऊ जमीन डूब गई।

    Hero Image
    हरियाणा में बाढ़ को लेकर रणदीप सुरजेवाला का आरोप (File Photo)

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर बाढ़ प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार समय पर फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक तक नहीं की, जिसके कारण प्रदेश बाढ़ की विभीषिका में डूब गया। यमुना और अन्य नदियों में अंधाधुंध अवैध खनन हुआ और 80 से 100 फीट तक नदियों को खोद डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नतीजतन यमुना में कटाव से करीब 1500 एकड़ किसानों की उपजाऊ जमीन समा गई। प्रभावित कमालपुर टापू, कलेसर, पोबारी सहित अन्य लोग खुद ही तटबंध बनाने को मजबूर हैं।

    सुरजेवाला तेजली गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश सांगवान के घर पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। सुरजेवाला ने कहा कि समय पर प्रदेशभर में ड्रेन, सीवरेज और नालों की सफाई नहीं हुई। बाढ़ बचाव के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ।