यमुनानगर में विवादित प्रॉपर्टी में पुलिस को ही कर दिया गुमराह, फिर दर्ज कराया झूठा केस
यमुनानगर के चोपड़ा गार्डन में विवादित प्रॉपर्टी को लेकर एक नया मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पर पुलिस को गुमराह कर झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि जिस प्रॉपर्टी पर स्टे दिखाया गया उसका कोर्ट केस में जिक्र तक नहीं है। एसपी को शिकायत दी गई है जिसमें नगर निगम की मिलीभगत की आशंका जताई गई है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। चोपड़ा गार्डन की विवादित प्रॉपर्टी के मामले में एक पक्ष ने शिकायतकर्ता पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस को गुमराह कर केस दर्ज कराया गया। जिस प्रॉपर्टी पर स्टे दिखाकर गुमराह किया गया, कोर्ट केस में उसका जिक्र तक नहीं है।
इस मामले में एसपी कमलदीप गोयल को शिकायत दी गई है। बता दें कि इस केस में नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सहित तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
शिवपुरी निवासी कपिल शर्मा ने एसपी कमलदीप गोयल को दी शिकायत में बताया कि चोपड़ा गार्डन में प्रॉपर्टी की नई प्रॉपर्टी आईडी बनाकर बेचने के मामले में शहर यमुनानगर थाना में केस दर्ज हैं।
आरोप है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुमराह किया है। झूठ बोला गया कि पुरानी प्रॉपर्टी पर कोर्ट से स्टे लगा हुआ था। जो सिविल सूट जगाधरी कोर्ट में चल रहा है। उस केस में इस प्रॉपर्टी का जिक्र नहीं है।
ऐसे में शिकायतकर्ता ने किस आधार पर स्टे दर्ज कराया। इसकी जांच होनी चाहिए। नगर निगम ने भी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई नहीं की। जिससे उनकी भी मिलीभगत की आशंका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।