Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणा के सिविल अस्पताल में बदला ओपीडी का समय, अब सुबह नौ बजे से जांच करेंगे चिकित्‍सक

    By Avneesh kumar Edited By: Anurag Shukla
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 11:59 AM (IST)

    हरियाणा के सिविल अस्‍पताल में ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब सिविल अस्‍पताल की ओपीडी में डाक्‍टर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मरीजों की जांच करेंगे। इस संबंध में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

    Hero Image
    हरियाणा के ओपीडी में समय में बदलाव हुआ।

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता। मौसम में ठंडक आने के साथ ही अब सिविल अस्पताल में ओपीडी का समय भी बदल दिया गया है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी होगी। इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इससे उन्हें सुबह जल्दी नहीं आना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था। गर्मियों के सीजन में यह व्यवस्था रहती है। अब मौसम में ठंडक आने लगी है। ऐसे में ओपीडी का समय बदला गया है। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए सुबह जल्दी नहीं आना पड़ेगा। डाक्टर भी तीन बजे तक उन्हें देखेंगे।

    एक हजार से 1200 की ओपीडी

    सिविल अस्पताल की बात करें, तो यहां पर रोजाना एक हजार से 1200 की ओपीडी होती है। इसमें सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगती हैं। हालांकि जिले में फिजिशियन नहीं है। उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। फिजिशियन कक्ष के बाहर सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। यहां डाक्टर से सलाह लेने के बाद दवाई लेने के लिए भी लंबी लाइन लगती हैं। इसकी वजह यह भी है कि बदलते मौसम में वायरल की भी चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में फिजिशियन के पास इस तरह के मरीज अधिक पहुंचते हैं।

    ई संजीवनी एप नहीं हुआ कारगर

    सरकार की ओर से साधारण बीमारियों के इलाज के लिए आनलाइन सुविधा शुरू की गई थी। इसके तहत ई संजीवनी एप के माध्यम से मरीज घर बैठे डाक्टर से सलाह ले सकते हैं। डाक्टर बीमारी के हिसाब से उसे दवाई लिखकर वाट्सएप पर भेज देता है। हालांकि यह सुविधा अधिक कारगर साबित नहीं हुई। एप पर अधिक मरीज नहीं आ रहे हैं। अधिकतर मरीज ओपीडी में ही आते हैं।

    सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह का कहना है कि ओपीडी का समय बदल दिया गया है। अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चिकित्सक ओपीडी देखेंगे। मरीजों को समय बदलने का लाभ मिलेगा।