Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में 10 लाख के इनामी आतंकी और किसान के घर पर NIA की रेड, इन मामलों में की जांच; मोबाइल फोन जब्त

    यमुनानगर जिले में एनआईए ने दो जगहों पर छापेमारी की। पहली छापेमारी खारवन गांव में 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के घर पर हुई, जिसके माता-पिता ने उसे 2018 में बेदखल कर दिया था। एनआईए ने उनके मोबाइल फोन जब्त किए। कुलबीर पर हत्या के लिए फंडिंग और खालिस्तानी आतंकियों की मदद करने का आरोप है। 

    By Sushil Kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 26 Jun 2025 07:54 PM (IST)
    Hero Image

    हरियाणा में दो जगहों पर एनआईए की रेड। फोटो जागऱण


    जागरण संवाददाता, व्यासपुर (यमुनानगर)। जिले में वीरवार को दो जगहों पर एनआईए ने रेड की। एक रेड गांव खारवन में दस लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के घर पर हुई। पहले भी एनआइए उसके घर पर कई बार रेड कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि उसके माता-पिता ने उसे बेदखल किया हुआ है। वर्षों से वह गांव में नहीं आया। यहां से उसके पिता व मां के मोबाइल लेकर गई है। दूसरी रेड व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदाखेड़ी निवासी निर्मल सिंह के घर पर हुई। उन्होंने अपने अमेरिका में रह रहे रिश्तेदारों से मोबाइल पर बात की थी जिसके चलते रेड की गई।

    कुलबीर उर्फ सिद्धू को 2018 में कर दिया था बेदखल

    सुबह लगभग दस बजे एनआइए की टीमें खारवन में पहुंच गई। उसके पिता सुखविंद्र सिंह से बात की। उनसे पूछा गया कि कुलबीर ने उनके पास कोई फंड भेजा है। जिस पर उन्होंने मना कर दिया। साथ ही कहा कि बेटे को वर्षों से नहीं मिले हैं। उसे वर्ष 2018 में बेदखल कर दिया था। तब से उससे कोई संपर्क नहीं है।

    17 वर्ष की उम्र में गया था अरमेनिया

    सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह बेटे को पुलिस अधिकारी बनाना चाहते थे। उसके दादा भी 1965 व 1971 में देश के लिए लड़ाई लड़ चुके थे। 17 साल की उम्र में अरमेनिया चला गया। उसे विदेश भेजना नहीं चाहते थे लेकिन वह जिद कर चला गया।

    वर्ष 2024 में मोहाली से सीआइए की टीमें आई। जिन्होंने बताया कि कुलबीर सिंह ने किसी युवक को विदेश से फंड भेजा और हत्या कराई। मई 2024 में एनआइए कोर्ट पंजाब से पीओ घोषित होने पर उसका वारंट लेकर पहुंची थी। पंजाब के जिला रूपनगर के थाना नांगल में वर्ष 2024 में केस दर्ज हुआ है।

    दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मारे गए खालिस्तान आतंकियों की मदद करने में भी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का नाम आया।

    कब्जे में लिया मोबाइल

    सदर जगाधरी थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि एनआइए ने खारवन में कुलबीर के घर पर रेड की। यहां पर बाहर की टीमें आती रहती है। विदेश में रिश्तेदारों को किया फोन, घर पर पहुंची एनआइए व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव चंदाखेड़ी में किसान निर्मल सिंह के घर पर एनआइए की टीम पहुंची। उनके मोबाइलों की जांच की गई।

    उनसे अमेरिका में काल करने के कनेक्शन के बारे में पूछा गया। निर्मल सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र के गांव के शीशमी निवासी रिश्तेदार अमेरिका में रहते हैं। अप्रैल 2024 में बेटे सोनू ने उन रिश्तेदारों को काल किया था।

    वह अमेरिका में जाने के बारे में पूछ रहा था। दस्तावेज व वीजा आदि के बारे में बात की थी। कुछ समय बाद सोनू का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद वह विदेश जाने की तैयारी नहीं कर सका। उसको लेकर ही एनआइए ने पूछताछ की है। उसके मोबाइल की भी जांच की गई और कब्जे में लिया गया।