Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime News: यमुनानगर में शेक में मिलाया नशीला पदार्थ, फिर किया दुष्कर्म; आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 03:06 PM (IST)

    यमुनानगर में दो लोगों ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसे न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने होटल से पुलिस को फोन किया जिसके बाद उसे बचाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पीड़िता विदेश जाना चाहती थी और आरोपियों ने वीजा के बहाने उसे फंसाया।

    Hero Image
    शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म, फिर मांगी फिरौती

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। महिला के साथ दो व्यक्तियों ने शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपितों ने उससे पांच लाख रुपये की डिमांड भी की। पांच लाख रुपये ना देने पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता के साथ आरोपितों ने दो बार दुष्कर्म किया। दूसरी बार महिला ने होटल में मौका पाकर आरोपितों के फोन से पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को होटल के कमरे से बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।

    वर्कशॉप रोड की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका उसके पति से 2024 में तलाक हो चुका है। उसकी एक छोटी बेटी भी है। महिला को विदेश जाना था। इसलिए पड़ोस में ही रहने वाले गुरचरण उर्फ गगन से उसने बात की। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। महिला का कहना है कि उसको विदेश भेजने के लिए 19 से 20 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

    महिला का कहना है कि 10 जून को गुरुचरण उर्फ गगन व उसके एक दोस्त जगप्रीतत उर्फ जग्गी ने उससे कहा कि यूके के वीजा के संबंध में फिंगर प्रिंट लेने है इसलिए वह दोनों उसे सेक्टर 18 हुड्डा की मार्केट में ले गए और यहां पर उसे शेक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जब महिला को होश आया तो वह उसके घर पर छोड़ आए।

    अगले दिन दोनों आरोपितों ने उससे कहा कि पांच लाख रुपये लेकर आ जाए। इस पर महिला ने मना किया तो आरोपितों ने उससे कहा कि वह पांच लाख रुपये नहीं देगी तो वह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे। 11 जून को दोनों आरोपित महिला को शहर के होटल में लेकर पहुंचे और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।

    वहीं आरोपितों ने उसे फिर से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रात भर दुष्कर्म किया। सुबह होने पर महिला ने आरोपितों के मोबाइल से डायल 112 पर फोन मिला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    सूचना पर पुलिस टीम होटल में पहुंची और महिला को आरोपितों के कब्जे से छुडवाया। महिला ने इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित गुरचरण सिंह उर्फ गगन व जगप्रीत उर्फ जग्गी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में पंसद का स्कूल नहीं मिला तो एनीव्हेयर कैटेगरी में डाले जाएंगे टीचर, हसला की बैठक में बनी सहमति