मर्डर करने के लिए अर्जुन से मंगवाया देसी कट्टा, दोनों धरे गए
पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में युवक को पकड़ा है। उसके कब्जे से तीन देसी कट्टे व छह कारतूस मिले हैं। आरोपित की पहचान अर्जुन निवासी मह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में युवक को पकड़ा है। उसके कब्जे से तीन देसी कट्टे व छह कारतूस मिले हैं। आरोपित की पहचान अर्जुन निवासी महेशपुर जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उसने जम्मू कॉलोनी निवासी मनमोहन को देसी कट्टा व कारतूस सप्लाई किया था। सीआइए वन ने मनमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
सीआइए वन की टीम ने मंगलवार को मनमोहन को पांसरा फाटक के पास से देसी कट्टे के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि यह हथियार उसने अर्जुन से खरीदा है। टीम ने मनमोहन को साथ लेकर अर्जुन की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपित अर्जुन जगाधरी बस स्टैंड से पकड़ा गया। वह पिट्ठू बैग लिए हुए था। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से हथियार मिले।
काफी समय से कर रहा था तस्करी
एसपी कुलदीप ¨सह ने बताया कि अर्जुन काफी समय से यमुनानगर में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आएगा कि अर्जुन ने यमुनानगर में किस-किस को हथियार सप्लाई किया है।
मनमोहन की चल रही थी रंजिश
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि मनमोहन का गांधीनगर निवासी मितवा से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद से ही रंजिश चल रही थी। मनमोहन ने मितवा की हत्या करने के लिए ही अर्जुन से देसी कट्टा मंगवाया था। अर्जुन उत्तर प्रदेश के मेरठ से यह अवैध हथियार लेकर आता था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।