कार्तिक अमावस्या पर हुई थी भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति : सुभाष जैन
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जैन मंदिरों में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस बड़ी धूमधाम
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जैन मंदिरों में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम महावीर दिगम्बर जैन मंदिर रेस्ट हाऊस रोड पर मोक्ष कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अतिरिक्त जैन मंदिर मॉडल कालोनी, कन्हैया चौक, जैन नगर, जगाधरी, बूड़िया व साढौरा के मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर संरक्षक सुभाष जैन ने की तथा संचालन सचिव पुनीत गोल्डी जैन ने किया।
पंडित शील चंद जैन ने बताया कि जैन धर्म के 24 वें र्तीथकर भगवान महावीर स्वामी को कार्तिक आमावस्या को सुबह की बेला में चारों अद्यातिया कर्मों को नष्ट कर के पावापुरी से मोक्ष हुआ। प्रधान अजय जैन ने बताया कि इस पर्व पर भगवान श्री को लड्डू चढ़ा कर आरती की जाती है, मंदिरों को सजाया जाता है और प्रात: काल से पूजा, प्रक्षाल, शांतिधारा व आरती की जाती है। सुभाष जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीपमालिका सजाकर भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। संरक्षक गिरीराज जैन ने कहा कि जैन धर्म में प्रतिवर्ष भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है, उसी दिन शाम को श्री गौतम स्वामी को कैवल्यज्ञान की प्राप्ति हुई थी। तब देवताओं ने प्रकट होकर गंधकुटी की रचना की और गौतम स्वामी एवं कैवल्यज्ञान की पूजा करके दीपोत्सव का महत्व बढ़ाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।