Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से 6 घंटे में पाया काबू

    यमुनानगर में राधा स्वामी सत्संग के पास एक प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा प्लाइवुड जलकर राख हो गया। दमकल की दस गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

    By Avneesh kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 28 Aug 2025 05:45 PM (IST)
    Hero Image
    प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों की मशीनरी व बोर्ड जलकर राख।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग के सामने वीरवार को प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने फैक्ट्री में पड़े प्लाईबोर्ड को चपेट में ले लिया। जिससे आग तेजी से भड़की। हालात ऐसे बने कि कई किलोमीटर दूर तक फैक्ट्री में लगी आग का धुंआ उठता दिखने लगा। दमकल की अलग-अलग कर दस गाड़ियां पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। जिस समय फैक्ट्री में आग लगी। उसमें कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। गनीमत रही कि कर्मचारी चपेट में नहीं आए और वह बाहर निकल आए।

    पुराना सहारनपुर रोड पर सेक्टर 15 निवासी सतीश चौपाल की सागर वुड के नाम से प्लाईवुड की फैक्ट्री है। दोपहर लगभग एक बजे फैक्ट्री में लगभग 150 कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में पड़े प्लाईवुड के स्टाक में आग लग गई। आग तेजी से भड़क गई। ऐसा माना जा रहा है कि काफी पहले आग लग गई थी।

    जिससे धुंआ उठता रहा लेकिन किसी का ध्यान नहीं पड़ा। जब आग पूरी तरह से भड़क गई तो कर्मचारियों को पता लगा। कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए।

    बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक गाड़ियां पहुंचती। आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। उसने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। प्लाईबोर्ड के साथ-साथ मशीनों को भी चपेट में ले लिया।

    एक-एक कर आती रही गाड़ियां

    फायर ब्रिगेड की एक-एक कर गाड़ियां आती रही। प्लाईबोर्ड व अन्य लकड़ी का मैटेरियल होने की वजह से आग काबू नहीं आ सका। एक-एक कर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आती रही।

    लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। बूड़िया गेट चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर आए थे। अभी कारणों का पता नहीं लगा है। कर्मचारी सुरक्षित हैं। वह बाहर निकल आए थे।