Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदर्श नगर में घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 06 Sep 2018 12:50 AM (IST)

    बिजली निगम की लापरवाही के कारण आदर्श नगर में छतों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। तारों के कारण लोग दहशत में रहते हैं। छतों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी के तारों का करंट लगने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी विद्युत निगम की नींद नहीं खुली। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई दौरे तक सिमट कर रह गई है। अनदेखी से लोग डर के साये में ¨जदगी जी रहे हैं।

    आदर्श नगर में घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर : बिजली निगम की लापरवाही के कारण आदर्श नगर में छतों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। तारों के कारण लोग दहशत में रहते हैं। छतों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी के तारों का करंट लगने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी विद्युत निगम की नींद नहीं खुली। विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई दौरे तक सिमट कर रह गई है। अनदेखी से लोग डर के साये में ¨जदगी जी रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉलोनी में छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के अलावा गली में लोहे के पोल भी लगे हैं। स्थानीय निवासी रतन ¨सह, मुकेश, अशोक ने बताया कि उनके नजदीक दूसरी कॉलोनी भी लगती है। उनकी भी यही परेशानी है। वह लोग काफी समय से यहां रहते हैं। समस्या निदान के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं। ऐसा नहीं कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। हर बार शिकायत पर कर्मी मौके पर पहुंचे। केवल दौरा कर वापस लौट गए। उनकी समस्या जस की तस है। अनदेखी के कारण बच्चे घरों में बंद होकर रह गए। वे लोग चाह कर भी छत पर नहीं जा पाते है। छत पर कोई न चढ़े इसके लिए सीढ़ी पर लगे दरवाजे पर ताले लगा दिए। फरियाद लेकर विभागीय अधिकारियों के पास गए। अधिकारियों ने हर बार भरोसा दिलाया कि तारों को ऊंचा कर दिया जाएगा। तार आज भी गली में नीचे लटके हुई हैं। गली में चलते हुए भी डर लगा रहता है।

    विजय कुमार का कहना है कि उनके घर के ऊपर से तार गुजर रहे हैं। डर के कारण घर की छत पर चढ़े भी काफी समय बीत गया। वह परिवार के दूसरे लोगों को भी छत पर नहीं जाने देते। कपड़े सुखाने के लिए वह छत पर जाने से वंचित हैं। बरसात के दिनों में उनकी दिक्कत बढ़ जाती है। घर की दीवार को वह हाथ नहीं लगाते। राजीव कुमार कहते हैं कि वह भी डर के साये में जीवन बसर कर रहे हैं। घर में बच्चे है। वे खेलने से भी वंचित है। गर्मी के मौसम में भी वह छत पर नहीं जाते हैं। उनकी विद्युत निगम से मांग है कि घरों के ऊपर से जा रहे तारों को ऊंचा करे, ताकि समस्या से निजात मिल सके।