Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निकाह तय होने के बाद युवती को बुलाया मिलने, फिर रेप कर शादी से किया इनकार; अब कोर्ट ने भेजा जेल

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 01:03 PM (IST)

    यमुनानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी इकरार को गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डेढ़ साल पहले उसका रिश्ता इकरार से तय हुआ था। आरोपी ने उससे फोन पर बात की और एक बार मिलने के दौरान उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसने धमकी भी दी।

    Hero Image

    युवती से दुष्कर्म कर निकाह से इनकार करने वाला आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल। प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव पठेड निवासी इकरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। महिला थाना में यह केस 19 जून को दर्ज हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसका रिश्ता इकरार के साथ डेढ़ वर्ष पहले तय हुआ था। इसके बाद आरोपित अक्सर फोन पर बात करने लगा। 26 जनवरी 2025 को अपने ताऊ की बेटी के पास गई हुई थी।

    आरोपित ने कॉल किया और मिलने के लिए वहीं पर पहुंच गया। इस दौरान आरोपित ने गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपित ने धमकी भी दी। अब आरोपित ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस बारे में दोनों पक्षों की बातचीत हुई, लेकिन आरोपित नहीं माना।