यूपी की युवती ने हथनीकुंड बैराज से नदी में लगाई छलांग, गोताखोरों को दो घंटे की तलाश के बाद मिला शव
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की 19 वर्षीय शिवानी ने हथनीकुंड बैराज से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। गोताखोरों ने दो घंटे बाद युवती का शव बरामद किया।

संवाद सहयोगी, यमुनानगर। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रतनपुरा कल्याणपुर की 19 वर्षीय शिवानी ने हथनीकुंड बैराज से नदी में छलांग लगा दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू की है। दो घंटे बाद युवती का शव मिला।
जानकारी के अनुसार, शिवानी ने बैराज के आसपास काफी समय बिताया और फिर नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी।
लगभग एक मिनट की वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ ने उसे बचाने के लिए नीचे उतरने का साहस दिखाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।