Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले हथियार से काटा चेहरा... फिर केमिकल डालकर जलाया, हरियाणा में पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत

    Updated: Thu, 08 May 2025 10:45 AM (IST)

    यमुनानगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के चेहरे को पहले धारदार हथियार से काटा फिर केमिकल से जलाया गया और शव को खेत में फेंक दिया गया।

    Hero Image
    महिला की निर्मम हत्या करने का आरोपित पति व उसका देवर सीआइए टू की गिरफ्त में

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। 30 अप्रैल को चनेटी रोड पर सैनी फार्म के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की हत्या का सीआइए टू की टीम ने राजफाश कर दिया।

    मृतका की पहचान सहारनपुर निवासी शमीम की पत्नी गुलशन के तौर पर हुई है। पति ने उसकी हत्या अवैध संबंधों के शक में की थी। उसने पत्नी के चेहरे को धारदार हथियार से काटा। फिर उस पर केमिकल डालकर जला दिया। जिसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर बाइक पर उसके शव को लेकर आए और यहां खेत में फेंककर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजीव मिगलानी ने बुधवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के पति व उसके देवर को रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 30 अप्रैल की सुबह चनेटी रोड स्थित खेत में महिला का शव मिला था।

    महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई। उसका चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ था ताकि किसी को उसकी पहचान हो सके। कई दिन तक पुलिस खाक छानती रही। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। लावारिस में ही संस्कार कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में सर्चिंग की, सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पता लगा कि मृतक महिला यहां जडौदी गेट में किराये के मकान में रहती है। उसकी शिनाख्त 30 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई।

    हत्या कर पति सऊदी अरब भागने की फिराक में था

    पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि मृतका गुलशन की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसका मनमुटाव हो चुका था। इस बीच ही उसका संपर्क उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव नागल निवासी शमीम से हुआ।

    आरोपित की यह पहली शादी थी। दोनों ने निकाह कर लिया और यहां पर जडौदी गेट में किराये पर रहने लगे। शमीम पहले सऊदी अरब रहकर आ चुका था। फिलहाल वह यही पर रहकर मजदूरी कर रहा था।

    भाई के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम

    इस बीच उसने गुलशन पर शक हुआ कि उसके किसी अन्य से भी अवैध संबंध है। वह उससे मिलती है। दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। जिसके बाद शमीम ने इस बारे में अपने भाई छोटे भाई सगीर को बताया। जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या करने की साजिश रची।

    29 अप्रैल की रात को गुलशन व शमीम के बीच विवाद हुआ। जिस पर उसने उसकी पहले गला दबाकर हत्या की। फिर उसके शव को ठिकाने के लिए अपने भाई सगीर को बुलाया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार किए।

    यह भी पढ़ें- यमुनानगर में तौफिक ने 17 वर्षीय छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी लगा आरोप; पुलिस ने दबोचा

    comedy show banner