Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: सड़क की बदहाली पर लोगों का फूटा गुस्सा, सरकार की शव यात्रा निकाली; बीच रोड पर रोपी धान की फसल

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 03:55 PM (IST)

    Haryana यमुनानगर में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुस्साए लोगों ने एक ओर जहां सरकार की शव यात्रा निकाली वहीं क्षतिग्रस्त सड़क के बीचोबीच धान की रोपाई कर रोष जताया है। आरोप है कि दो साल से यह सड़क बदहाल है। क्षेत्र के लोगों ने मांग है कि जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाए।

    Hero Image
    Haryana: सड़क की बदहाली पर लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर रोपी धान की फसल : जागरण

    यमुनानगर, जागरण संवाददाता: सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग की बदहाली पर बुधवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने एक ओर जहां सरकार की शव यात्रा निकाली वहीं क्षतिग्रस्त सड़क के बीचोबीच धान की रोपाई कर रोष जताया है। आरोप है कि दो साल से यह सड़क बदहाल है। बावजूद इसके मरम्मत करने तक की जहमत नहीं उठाई जा रही है। जबकि इस मार्ग के माध्यम से पड़ोसी राज्यों में भी आना जाना है। क्षेत्र के लोगों ने मांग है कि जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें