विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में हाथियों की 'शाही' खातिरदारी, महावत तिल के तेल से करते हैं मालिश; डाइट में मिल रही देसी घी की खिचड़ी

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:21 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2026 01:33 PM (IST)

हरियाणा में हाथियों को विशेष 'शाही' खातिरदारी मिल रही है, जिसमें महावत तिल के तेल से उनकी मालिश करते हैं। ...और पढ़ें

बाएं- फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है (जागरण फोटो)

बाएं- फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है (जागरण फोटो)

HighLights

  1. हाथियों को हरियाणा में मिल रही है विशेष शाही खातिरदारी

  2. महावत तिल के तेल से करते हैं हाथियों की नियमित मालिश

  3. उनकी डाइट में देसी घी वाली पौष्टिक खिचड़ी शामिल है

धर्मवीर, छछरौली। बानसंतौर स्थित चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र में सर्दियों से बचाव के साथ हाथियों के खानपान में बदलाव लाया गया है।

यहां लक्ष्मी-वन, लक्ष्मी-टू, लिली व चंचल नाम की हथिनियों के लिए मौसम अनुसार पौष्टिक आहार दिया जाने लगा है। इसमें उन्हें गुड़-चना, देसी घी से बनी बाजरे की खिचड़ी, गन्ना व केला खिलाया जाता है। साथ ही महावत तिल के तेल से उनकी मालिश कर रहे हैं।

पति की याद में 2007 में स्थापित कराया केंद्र

400 एकड़ में फैले केंद्र की स्थापना वर्ष 2007 में तत्कालीन वन मंत्री किरण चौधरी ने अपने पति एवं दिवंगत कांग्रेस नेता चौधरी सुरेंद्र सिंह की स्मृति में कराई थी।

इसका उद्देश्य सर्कस व अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले और प्रतिकूल परिस्थितियों में रह रहे हाथियों को सुरक्षित आश्रय व बेहतर देखभाल देना था। किरण चौधरी वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं, वहीं उनकी बेटी श्रुति चौधरी हरियाणा सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री हैं।

वन एवं वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों से लक्ष्मी-वन, लक्ष्मी-टू, लिली, चंचल व मोती हथिनियों को यहां लाया गया था। मोती की बुढ़ापे के कारण मृत्यु हो चुकी है। अब चार हथिनियां केंद्र में हैं।

वन विभाग व एसओएस संस्था संभालते जिम्मेदारी

हथिनियों की सुरक्षा वन विभाग के जिम्मे है, जबकि खानपान व स्वास्थ्य की देखभाल वाइल्डलाइफ एसओएस संस्था करती है। विभाग की ओर से वन्यजीव रक्षक और दरोगा स्तर के कर्मचारी तैनात हैं। संस्था का एक प्रबंधक, एक पशु चिकित्सक व चार महावत उनकी देखभाल में जुटे हैं।

उम्र के हिसाब से अलग खुराक

निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि गर्मियों में लक्ष्मी-वन, लक्ष्मी-टू व लिली को प्रतिदिन करीब ढाई क्विंटल हरा चारा, पांच किलोग्राम फल व छह किलोग्राम खिचड़ी दी जाती है। चंचल को 150 किलोग्राम हरा चारा, 20 किलोग्राम फल, 30 किलोग्राम हरी सब्जियां व 15 किलोग्राम खिचड़ी दी जाती है।

इसके अलावा 250 ग्राम देसी घी, 100 ग्राम च्यवनप्राश व आधा किलोग्राम उबले चने भी खिलाए जाते हैं। सर्दियों में सभी की खुराक में गुड़-चना, बाजरे की खिचड़ी, गन्ना व केला शामिल किया जाता है। नहाने के लिए अलग-अलग तालाब व सर्दी से बचाव के लिए तीन शेड बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की 'मुक्कों की मशीनगन' गुंजन, जिनके पंच के आगे पस्त हुए इंग्लैंड, मैक्सिको और अल्जीरिया के दिग्गज बॉक्सर्स

यह भी पढ़ें- हरियाणा के स्कूलों में बच्चे कितने सुरक्षित? परखे जाएंगे इंतजाम, क्लासरूम में 6 साल की बच्ची से हुई थी मारपीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।