Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Crime: यमुनानगर में मंगेतर ने किया दुष्कर्म तो गर्भवती हुई किशोरी, बच्चे को दिया जन्म

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 01:36 PM (IST)

    यमुनानगर के जगाधरी में एक 17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। बाल कल्याण समिति ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी से बात की। किशोरी का जिसके साथ रिश्ता तय हुआ उसी युवक ने संबंध बनाए थे। शादी के लिए बालिग होने का इंतजार था। महिला थाने में केस दर्ज है। प्रसव पीड़ा के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

    Hero Image
    यमुनानगर में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के उप नागरिक अस्पताल जगाधरी में दाखिल 17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। रविवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य अस्पताल में पहुंची और किशोरी की काउंसिलिंग की। इस किशोरी का जिस युवक से रिश्ता तय हुआ। उसने ही संबंध बनाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, शादी के लिए दोनों पक्ष उसके बालिग होने का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में महिला थाना में पूर्व में ही केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार, रादौर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी व युवक के बीच दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते लगभग एक वर्ष पहले स्वजन ने दोनों का रिश्ता तय कर दिया।

    साथ ही यह शर्त रखी गई कि किशोरी के बालिग होने पर उसकी शादी कराई जाएगी। इस बीच आरोपित युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। उसके साथ संबंध बनाए। वह लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। उस समय स्वजन ने किसी को इस बारे में जानकारी दी।

    प्रसव पीड़ा होने पर 14 जुलाई को किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिसके बाद पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। 16 जुलाई को किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। रविवार को बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल में पहुंची।

    समिति के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि किशोरी की काउंसलिंग की जा रही है। वर्तमान में किशोरी बच्चे को अपने पास रखना चाहती है। यदि वह बच्चे को विभाग को देती है तो उसे अडोप्शन सेंटर में भेजा जाएगा।