Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनक्लेव कालोनी बसाने को लेकर राजा गार्डन के के लोगों में रोष

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 06:35 AM (IST)

    राजा गार्डन के साथ बनाई जा रही भगवती इनक्लेव कालोनी को लेकर यहां के लोगों ने प्रदर्शन किया।

    इनक्लेव कालोनी बसाने को लेकर राजा गार्डन के के लोगों में रोष

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

    राजा गार्डन के साथ बनाई जा रही भगवती इनक्लेव कालोनी को लेकर राजा गार्डन निवासियों ने विरोध किया। कालोनी निवासियों का कहना है कि यह कालोनी अवैध रूप से बनाई जा रही है। यह कालोनी तारापुरी में आती है तो इसके लिए सीवरेज का पानी राजा गार्डन में क्यों लाया जा रहा है। इसको लेकर कालोनी बनाने वालों के पास अनुमति नहीं है। यहां अवैध रूप से सीवरेज का पाइप डाला जा रहा है। जिसको लेकर सभी कालोनी वासियों ने एक्सईएन को भी शिकायत की है। कालोनी निवासी अशोक बख्शी, गुरबक्श सिंह, अशोक शर्मा, वासुदेव यादव, प्रवीण बग्गा व महेंद्र कुमार का कहना है कि राजा गार्डन में सीवरेज को लेकर पहले से ही समस्या खड़ी रहती है। जब भी बरसात आती है तो यहां पानी भर जाता है। इसके लिए समय समय पर जनस्वास्थ्य विभाग से कर्मचारियों को बुलाकर सफाई करवाई जाती है। तब जाकर कहीं समस्या का समाधान होता है। लेवल का नहीं रखा ध्यान

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों का कहना है कि कालोनी बनाते समय लेवल का भी ध्यान नहीं रखा गया। यह कालोनी आसपास की कालोनियों से तीन से चार फीट उंची है। इसके कारण भी भारी परेशानी होगी। यदि यहां कालोनी बनानी थी तो इसके लिए पहले प्रशासन से अनुमति लेनी चाहिए थी। इसके साथ ही यहां पीने के पानी के लिए भी प्लास्टिक के पाइप डाले जा रहे हैं जिसका पीने के पानी के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। काटी जा रही हैं अवैध कालोनियां

    कालोनीवासियों का कहना है कि नगर निगम एरिया में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। राजा गार्डन, तारापुरी और इसके आसपास के क्षेत्र में अवैध कालोनियां काटी जा चुकी हैं।