Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार... महिला को होटल बुलाकर किया दुष्कर्म, बताने पर जान से मारने की धमकी

    पीड़िता करनाल की रहने वाली है। उसने करनाल में ही केस दर्ज कराया। वहां पर जीरो एफआइआर दर्ज कर यहां महिला थाना में भेजी गई है। जांच अधिकारी कमला रानी का कहना है कि महिला को बयान लेने के लिए बुलाया गया है। उसके बयान के बाद आगे तफ्तीश शुरू की जाएगी।

    By Avneesh kumar Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 24 Aug 2025 12:43 PM (IST)
    Hero Image
    इंस्टा पर बने दोस्त ने महिला को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे बातचीत के बहाने बुलाया। एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में जान से मारने की धमकी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता करनाल की रहने वाली है। उसने करनाल में ही केस दर्ज कराया। वहां पर जीरो एफआइआर दर्ज कर यहां महिला थाना में भेजी गई है। जांच अधिकारी कमला रानी का कहना है कि महिला को बयान लेने के लिए बुलाया गया है। उसके बयान के बाद आगे तफ्तीश शुरू की जाएगी।

    पुलिस के अनुसार, करनाल की रहने वाली 34 वर्षीय महिला की इंस्टाग्राम पर अंकित नाम के युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

    18 मई को आरोपित अंकित ने महिला को मिलने के लिए यमुनानगर में बुलाया। यहां पर आरोपित उसे एक होटल में लेकर गया। जहां उसने महिला के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी भी दी। बाद में होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गया।