Haryana News: ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटी आयुष विभाग की महिला कर्मी, नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप
यमुनानगर में आयुष विभाग की कर्मचारी संगीता का शव नहर में मिला। पुलिस के अनुसार उसने रादौर के एक मंदिर के पास नहर में छलांग लगाई थी। पारिवारिक कलह और काम के तनाव के कारण वह परेशान थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। आयुष विभाग में चपरासी के पद पर तैनात 35 वर्षीय संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रादौर में पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने रादौर स्थित शिव मंदिर से नहर में छलांग लगाई। आगे पुल के पास उसका शव फंसा हुआ है। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया।
बताया जा रहा है कि गृह क्लेश व कार्यालय में काम को लेकर वह परेशान रहती थी। पुलिस तफ्तीश कर रही है। सुथरान गली जगाधरी निवासी संगीता आयुष विभाग कार्यालय में तैनात थी। इससे पहले कुछ समय तक वह जिला नागरिक अस्पताल की आयुष विंग में डिस्पेंसरी भी तैनात रही। अब वह कार्यालय में ही ड्यूटी कर रही थी। वीरवार की सुबह वह ड्यूटी पर आई थी।
यहां से ड्यूटी खत्म कर तीन बजे निकल गई लेकिन घर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल भी बंद आता रहा जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए। वह अक्सर रादौर में अपनी बुआ के पास भी चली जाती थी। परिवार के लोग उसे तलाशते हुए रादौर भी गए लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं लगा। लगभग दो घंटे तक खोजबीन के बाद रादौर थाना में पहुंचे। जहां से उन्हें रामपुरा पुलिस चौकी भेजा गया।
पुलिस ने उसके पति गगनदीप के बयान पर गुमशुदगी दर्ज की। सुबह मां व भाभी से बात कर निकली थी घर से पुलिस के अनुसार, संगीता के पति गगनदीप निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उसके पास दो बच्चे हैं। सुबह जब वह घर से निकली तो अपनी मां व भाभी से बात कर निकली थी। घर में किसी तरह के विवाद की कोई बात भी सामने नहीं आई। जब परिवार के लोग यहां पर पहुंचे तो तुरंत गुमशुदगी दर्ज की गई।
जांच में सामने आया कि रादौर स्थित शिव मंदिर के पास से वह नहर में कूदी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां से उसका शव थोड़ा आगे पुल के पास फंस गया। शव को निकालकर शिनाख्त कराई गई। परिवार ने किसी पर नहीं लगाया है आरोप रामपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। घर में भी कोई ऐसी बात नहीं हुई। मृतका संगीता का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे तफ्तीश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।