Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: सौतेली बेटी के साथ पिता ने की छेड़छाड़, साथ सोने का बनाया दबाव; मना करने पर की मारपीट

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 04:07 PM (IST)

    यमुनानगर में एक महिला ने अपने पति पर सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार विरोध करने पर पति ने बेटी के साथ मारपीट की और उस पर कूलर फेंका। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दूसरी शादी हुई थी और माता की मृत्यु के बाद वह मायके में रहने आ गई थी।

    Hero Image
    पिता पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके कंधे पर कूलर गिरा दिया। जिससे उसे चोट लगी। मामले में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से पांच वर्ष पहले तलाक हो गया था। पहली शादी से एक बेटी है। जिसकी अब आयु 17 वर्ष है। वह साथ ही रहती है। इस बीच स्वजन ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर दी। उससे भी एक बेटी है। कुछ समय बाद माता की मौत हो गई थी।

    जिसके चलते पति व बेटी के साथ मायके में आ गई, क्योंकि यहां पर कोई और नहीं रहता। 26 जून को पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए गई थी। देर हाेने की वजह से वहीं रिश्तेदार के पास रुक गई।

    अगले दिन घर पर आई तो बेटी ने बताया कि पिता ने उस पर अपने साथ सोने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। कूलर फेंका। जिससे कंधे में चोट लगी।

    comedy show banner
    comedy show banner