डॉग शो में लाखों रुपये के कुत्ते देख हर कोई अचंभित
पालतू कुत्ते की कीमत लाखों रुपये भी हो सकती है ये देख कर रविवार को अचंभित रह गए। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में दोपहर को डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें न केवल जिला से बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग अपने कुत्तों को लेकर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पालतू कुत्ते की कीमत लाखों रुपये भी हो सकती है ये देख कर रविवार को अचंभित रह गए। संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में दोपहर को डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें न केवल जिला से बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग अपने कुत्तों को लेकर पहुंचे। यहां पर ज्यादातर विदेशी नस्ल के कुत्ते देखने को मिले। जिनकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये तक थी। इनकी कीमत सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। महंगे कुत्तों के साथ युवक-युवतियां सेल्फी ले रही थी।
टॉयपाम दिन में खाता केवल 50 ग्राम खाना
इंगलैंड व पोलैंड की टॉयपाम नस्ल के कुत्ता लेकर दिल्ली निवासी अशोक पहुंचे। अशोक ने बताया कि इनकी उम्र महज डेढ़ साल है। ये देखने में खिलौने जैसे लगते हैं। पूरे दिन में केवल 50 ग्राम ही खाना खाते हैं। इनकी उम्र 15 से 18 साल होती हे। इनकी कीमत 1 से से डेढ़ लाख रुपये है।
सफेद भालू की तरह दिखता है कैश
रोहित कुश ने बताया कि उसके पास 10 माह का समोय नस्ल का कुत्ता कैश है। यह रशिया नस्ल का है। इसकी उम्र महज 10 माह है। देखने में सफेद भालू की तरह लगता है। इसकी बहुत देखभाल करनी पड़ती है क्योंकि सफेद रंग मैला होने लगता है। इसका एक बच्चा एक लाख रुपये का है। यह पारिवारिक कुत्ता है। हर सदस्य के साथ मेलजोल रखता है। इसके अलावा उसके पास जर्मन शैफर्ड समेत अन्य नस्लों के भी कुत्ते हैं।
गुड़िया जैसी लगती है शिटजू
दिल्ली के बंटी शर्मा ने बताया कि शिटजू प्रजाति का कुत्ता भारत की ही नस्ल है। इसी कीमत न्यूतम 20 हजार व अधिकतम 10 लाख रुपये तक हो सकती है। यह कुत्ता साइज में छोटा होता है। जबकि इसकी ही दूसरी कुंडल प्रजाति 50 हजार से एक लाख रुपये तक है। इसके अलावा उस पर ग्रेडेन नस्ल का कुत्ता है। इसकी ऊंचाई 35 इंच हैं। कीमत तीन लाख रुपये है। यह एक दिन में तीन किलोग्राम तक चिकन खाता है।