Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके जताया रोष

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:48 AM (IST)

    अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर वीरवार को कर्मचारियों ने प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। कन्हैया चौक के पास पार्क ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके जताया रोष

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर वीरवार को कर्मचारियों ने प्रतिरोध दिवस कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। कन्हैया चौक के पास पार्क में विभागों के कर्मचारी इकट्ठा हुए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व सचिव गुलशन भारद्वाज ने संचालन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करके रोष जताया, जो प्रदर्शन करते हुए हाइवे से मिनी सचिवालय पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीसी को मांगों का ज्ञापन दिया। सहसचिव मांगे राम तिगरा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रवेश परोचा, कोषाध्यक्ष सतीश राणा, खंड प्रधान जोत सिंह, किसान नेता जरनैल सिंह सांगवान, अध्यापक नेता संजय कांबोज, नगरपालिका से रोहताश, रिटायर्ड कर्मचारी नेता सोमनाथ, अग्निशमन सेवा से मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह चनालिया ने कर्मचारियों को संबोधित किया। बकाया एरियर के नगद भुगतान की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। बेहतर जन सुविधाएं प्रदान करने के लिए 12 लाख स्थाई कर्मचारियों की जरूरत है। जबकि पक्के व कच्चे कुल मिलाकर चार लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। जरूरत के ही अनुसार भर्ती करें तो आठ लाख बेरोजगार युवाओं को स्थाई नौकरी मिल सकती है। ईपीएफ, ईएसआइ व वेतन में घोटाले साबित होने के बावजूद ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। कोरोना से मारे गए 300 से ज्यादा कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने में भी सरकार भेदभाव कर रही है। सरकार सार्वजनिक सेवा क्षेत्र को मजबूत करने की बजाय निजी क्षेत्र को ही बढ़ावा दे रही है। मौके पर नगरपालिका से जनकराज, पपला, बलदीप तुंबी, सीटू से शरबती, आंगनवाड़ी से सुनीता, स्वास्थ्य सेवा से सुमित, ऋषि, नरेश कुमार, पशुपालन से मोंटी, देवीचंद, एचएसवीपी से गोकुल प्रसाद, रविद्र कांबोज थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें