विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emergency Landing: आर्मी के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई आपात लैंडिंग, देखने उमड़े ग्रामीण

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 18 Sep 2023 04:10 PM (IST)

सेना के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते हेलीकॉप्टर की शादीपुर गांव के खेतों में आपातकालीन ...और पढ़ें

तकनीकी खराबी के कारण आर्मी के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग
तकनीकी खराबी के कारण आर्मी के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग

HighLights

  1. एक घंटे तक शादीपुर में खेत में खड़ा रहा हेलीकाप्टर, लगी रही ग्रामीणों की भीड़
  2. तकनीकी खराबी के कारण आर्मी के हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैंडिंग
  3. आर्मी का यह हेलीकाप्टर चंडीगढ़ से मेरठ जा रहा

यमुनानगर, जागरण संवाददाता: यमुनानगर के शादीपुर में आर्मी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। हेलीकॉप्टर को शादीपुर के एक गांव के खाली पड़े खेत में उतारा गया। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर से दूर किया गया। लोग इसकी फोटो खींचते रहे। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। लगभग एक घंटे बाद फॉल्ट दूर हुआ। जिसके बाद ही हेलीकॉप्टर यहां से रवाना हुआ।

खबर मिलते ही खेत की तरफ दौड़े ग्रामीण

सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे शादीपुर में हेलीकाप्टर उतारा गया। ग्रामीणों को इसका पता लगा तो वह खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण इलियास, इस्लाम गुर्जर ने बताया कि सुबह उन्हें पता लगा कि यहां पर एक हेलीकाप्टर उतारा गया है। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे। किसी को भी हेलीकॉप्टर के पास जाने नहीं दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को पीछे ही रोक दिया।

यह भी पढ़ें- Yamunanagar Crime News: प्लाईवुड फैक्ट्री में घुसकर संचालकों से 15 लाख की लूट, बोलेरो गाड़ी पर आए थे चार बदमाश

हेलीकॉप्टर में एक लेफ्टिनेंट, दो कमांडो और दो पायलट थे

हेलीकॉप्टर में एक लेफ्टिनेंट, दो कमांडो और दो पायलट थे। लेफ्टिनेंट अमन सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि आर्मी का यह हेलीकाप्टर चंडीगढ़ से मेरठ जा रहा था। इसी दौरान बीच में यह दिक्कत आई।

ग्रामीण मोबाइल से बनाने लगे वीडियो

ग्रामीणों में हेलीकॉप्टर देखने को लेकर उत्साह था। कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो कोई फोटो ले रहा था। हालांकि पुलिस ने पहले ही सभी को चेता दिया था। जिससे ग्रामीण दूर ही रहे। लगभग एक घंटे तक पायलट हेलीकॉप्टर में ही बैठकर दिक्कत के बारे में पता करते रहे। लगभग साढ़े दस बजे यह हेलीकाप्टर यहां से रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें- CM मनोहर: अम्बाला में अपराध पर लगेगी लगाम, गुरुग्राम की तर्ज पर बनेंगे इंटिग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर