Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गंदगी ने जीना किया मुहाल, कचरे का उठान न होने से शहरवासी परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:35 PM (IST)

    संवाद सहयोगी जगाधरी ट्विन सिटी में इन दिनों कचरा उठान की व्यवस्था चरमराई हुई है। जन

    Hero Image
    गंदगी ने जीना किया मुहाल, कचरे का उठान न होने से शहरवासी परेशान

    संवाद सहयोगी, जगाधरी : ट्विन सिटी में इन दिनों कचरा उठान की व्यवस्था चरमराई हुई है। जन प्रतिनिधि भी संतुष्ट नहीं है। पुराना बिलासपुर रोड पर शाम धर्मकांटे के पास कचरे का उठान न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सुबह के समय बदबू की भरमार होने की वजह से सैर करने वालों को मुंह पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरते देखा जा सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निगम अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुराना बिलासपुर रोड पर शाम धर्मकांटे के पास डस्टबिन रखा हुआ है। जो कि अकसर गंदगी से अटा रहता है। कर्मचारी समय पर कचरे का उठान नहीं करते। इस वजह से डस्टबिन के आसपास कचरा बिखरा देखा जा सकता है। दिनभर आवारा पशु व सूअर मुंह मारते देखें जा सकते है। इस वजह से गंदगी सडक पर फैल जाती है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। क्षेत्रवासी सोनू, अजय व विक्रांत का कहना है कि डस्टबिन से कचरे के उठाने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। नालियों में भी गंदगी की भरमार:

    गौरी शंकर कालोनी की नालियों में भी गंदगी की भरमार देखी जा सकती है। सफाई कर्मचारी नालियों से कचरा निकालने के बाद उसे गली में ही छोड़कर चले जाते है। जो कि फिर से नाली में चला जाता है। कचरा उठाने से संबंधित मामला कई बार निगम अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। लेकिन अभी तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

    यहां भी हालात खराब

    वार्ड नंबर 12, 18, 21 व 22 ऐसे वार्ड हैं जिनका काफी एरिया रादौर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसके अलावा नगर निगम शामिल 42 गांवों में कचरा उठान की समस्या पहले से ही गंभीर है। इन क्षेत्रों में कई-कई दिनों तक कर्मचारी कचरा उठाने के लिए नहीं पहुंचते। ऐसे में जगह-जगह कचरे का ढेर लगे हुए हैं। इन वार्डों के पार्षद लगातार शिकायतें कर रहे हैं। उनके मुताबिक सफाई व कचरा उठान के मामले में लोगों को जवाब देना मुश्किल हो गया है। यह भी जानिए

    कचरा उठान के लिए टिप्पर : 6 0

    नगर निगम एरिया में सफाई कर्मचारियों की संख्या : 746

    जरूरत है : करीब 1300

    पक्के कर्मचारी : 214

    कच्चे कर्मचारी : 532

    400 लोगों पर चाहिए एक सफाई कर्मचारी, उपलब्ध है 1500 पर एक कर्मचारी।

    यमुनानगर-जगाधरी शहर की आबादी : पांच लाख

    हर दिन निकलता कुल कचरा : 250-300 एमटी

    प्रति व्यक्ति : 250 ग्राम प्रतिदिन

    जैविक कचरा : 170 टन

    ग्रेडेबल कचरा : 20 टन