Yamunanagar News: बहू ने भाइयों के साथ मिलकर बीमार सास व दिव्यांग ननद को पीटा, घर से निकालने की धमकी
साढौरा में एक बीमार महिला और उसकी दिव्यांग बेटी को घर से निकालने की कोशिश की गई जिसके बाद मारपीट हुई। महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके भाइयों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी भाभी पिछले तीन महीने से उसकी माँ और बहन को परेशान कर रही है।

संवाद सहयोगी, साढौरा। बीमार महिला व उसकी दिव्यांग बेटी को घर से निकालने का प्रयास किया गया। पुलिस को शिकायत दी तो रंजिश में महिला व उसकी बेटी और रिश्तेदारों को पीटा गया। मामला गांव हवेली का है। आरोप महिला की पुत्रवधू व उसके भाईयों पर लगा है। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सरावां निवासी हरजीत कौर ने बताया कि उसके दोनों भाई विदेश में रहते हैं। गांव हवेली में माता सुरेंद्र कौर के साथ छोटी बहन कमलजीत कौर रहती है। बहन दिव्यांग है। वहीं मां को भी अधरंग हो गया है।
जिस वजह से दोनों चलने फिरने में असमर्थ है। आरोप है कि भाभी परमजीत कौर तीन महीने से मां व बहन दोनों को परेशान कर रही है। वह उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल देती है। इस बारे में गांव में पंचायतें भी हुई लेकिन परमजीत कौर किसी की बात नहीं मान रही है।
तीन दिन पहले पंचायती तौर पर हुए फैसले की एवज में हम अपने घर पर दीवार बनाने लगे तो परमजीत ने हमे दीवार बनाने से रोक लिया। गाली गलौज करने लग गई। इस बारे में साढौरा थाना में शिकायत दी। जहां दोनों पक्षों को बुलाया गया।
आरोप है कि जब वहां से बातचीत कर बाहर निकले तो भाभी परमजीत कौर ने अपने भाईयों को बुला लिया। उन्होंने अपने साथियों के साथ गांव में ही घेर लिया। डंडों से माता सुरेंद्र कौर, फूफा त्रिलोक सिंह व बुआ पर हमला कर दिया और हमला कर घायल कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।