Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असामान्य कोशिकाओं के तेजी से बढ़ने के कारण होता है कैंसर : डॉ. मंजीत सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 05 Feb 2020 07:45 AM (IST)

    कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष 10 लाख कैंसर के नए केस मिलते हैं।

    असामान्य कोशिकाओं के तेजी से बढ़ने के कारण होता है कैंसर : डॉ. मंजीत सिंह

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

    सिविल अस्पताल में कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें पीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि कैंसर असामान्य कोशिकाओं के कारण होता है। यह काफी तेजी से बढ़ती हैं। शरीर के लिए कोशिकाएं बढ़ना सामान्य बात है, लेकिन कुछ कोशिकाएं बेहद तेजी से बढ़ती हैं। जो ट्यूमर में बदल जाती है। यदि शुरुआती लक्षणों में इस बीमारी का पता लग जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। सरकार की ओर से कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए फ्री यातायात की सुविधा दी जा रही है। साथ ही ऐसे मरीजों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है, जो इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते। यहां निशुल्क किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष 10 लाख कैंसर के नए केस मिलते हैं। करीब छह से सात लाख लोग कैंसर से मर रहे हैं। जिले में कैंसर रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वर्ष में भी 110 नए केस सामने आए हैं। 100 में से 40 रोगी सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वाले पाए जाते हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जहांआरा ने बताया कि आजकल महिलाओं में बच्चेदानी का कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं को समय-समय पर अपना परीक्षण करवाते रहना चाहिए। इसका समय रहते इलाज संभव है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी ने बताया कि धूम्रपान, तंबाकू और एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। फल, सब्जियां और अधिक रेशे वाले आहार का अधिक सेवन करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के दांतों से बिना पायरिया के खून निकल रहा है, तो उसकी भी जांच करवानी चाहिए। यह मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है। इस दौरान डॉ. कपिल, डॉ. विकास अरोड़ा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. छवि मेहता, डॉ. संगीता सांगवान, बोबेष पंजेटा, शिल्पा पुन्यानी, दिप्ती शर्मा, सोनाली शर्मा, मनिद्र, नमिता हिमांशु, मितंर पाल, हरपाल सिंह भी मौजूद रहे।

    कैंसर की निशुल्क होती है जांच :

    अग्रवाल अस्पताल के डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर, मुंह का कैंसर, गर्भाशय के मुंह का कैंसर, फेफड़ों व अमाशय का कैंसर मुख्य हैं। इनकी निशुल्क जांच उनके अस्पताल में की जाती है। यदि शुरुआती लक्षणों में यह पकड़ में आ जाए, तो इसका इलाज संभव है।