विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समधी और कांग्रेस MLA अकरम खान के घर पहुंचे BJP नेता शाहनवाज हुसैन, बोले- राजनीति से अलग होते हैं रिश्ते

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:58 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ, जिसका रिसेप्शन जगाधरी, यमुनानगर में आयोजित किया गया।

समधी अकरम खान के साथ BJP नेता शाहनवाज हुसैन। फोटो जागरण

समधी अकरम खान के साथ BJP नेता शाहनवाज हुसैन। फोटो जागरण

HighLights

  1. शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह हुआ।

  2. कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी से शादी।

  3. जगाधरी में रिसेप्शन, कई नेता हुए शामिल।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। बिहार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का हरियाणा से पुराना पारिवारिक नाता है। सोनीपत में उनकी ससुराल है तो गुरुग्राम में बड़े बेटे की शादी हुई है।

अब उनके दूसरे बेटे अरबाज हुसैन का निकाह कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ है। 25 अक्टूबर को नई दिल्ली में निकाह के बाद वीरवार को जगाधरी की लक्कड़ मंडी में रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

इसमें शाहनवाज हुसैन अपने समधी अकरम खान के परिवार की खुशी में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सामाजिक ताना-बाना राजनीतिक विचारधारा से अलग होता है। दुनियादारी सामाजिक सद्भाव से चलती है।

बिहार की बोली को बताया मीठा

शाहनवाज हुसैन ने हरियाणा से अपने पारिवारिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी ससुराल सोनीपत में है। बड़े बेटे की शादी गुरुग्राम में हुई है, जबकि दूसरे बेटे की शादी चौधरी अकरम खान के परिवार में हुई है। हमें बहुत अच्छी बेटी मिली है। हरियाणा के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने बिहार की बोली को भी बहुत मीठा बताया।

यह भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन की बहू बनीं कांग्रेस MLA की बेटी, भावुक हुए पिता अकरम खान, बोले- पहले खिलौने लाता था आज शादी का जोड़ा...

रिस्पेशन में राजनीतिक तस्वीर रही खास

रिसेप्शन में राजनीतिक तस्वीर भी खास रही। कांग्रेस विधायक के पारिवारिक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के साथ कांग्रेस की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई भी पहुंचे। पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रदीप चौधरी और शमशेर सिंह गोगी भी समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी, इनेलो के प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह भगवानगढ़, कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग आदि भी पहुंचे। लक्कड़ मंडी में आयोजित समारोह में हजारों मेहमानों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें- 3 एकड़ में पंडाल, मेहमानों के लिए 500 वेटर... शाहनवाज के बेटे और कांग्रेस MLA की बेटी की शादी की शाही दावत

यह भी पढ़ें- BJP नेता के घर ब्याही गईं कांग्रेस विधायक की बेटी, कौन हैं शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां खान? शादी में पहुंचे कई दिग्गज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।