Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Purnima 2023: पवित्र सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान आज रात, रोशनी से नहाया तीर्थराज कपालमोचन

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 10:59 AM (IST)

    यमुनानगर स्थित तीर्थराज श्रीकपालमोचन (Tirtharaj Kapalmochan) में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। 23 नवंबर से श्रद्धालु तीनों पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। कपालमोचन से गुरु गोविंद सिंह महाराज ने गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। यहां पर पहली व दसवीं पाताशाही गुरुद्वारा साहिब हैं। 27 नवंबर को यहां आसपास के श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

    Hero Image
    कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान आज रात, , रोशनी से नहाया तीर्थराज कपालमोचन।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। तीर्थराज श्रीकपालमोचन (Tirtharaj Kapalmochan) में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। 23 नवंबर से श्रद्धालु तीनों पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। रविवार रात 12 बजे से कार्तिक स्नान शुरू होगा। इस दौरान छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपालमोचन से गुरु गोविंद सिंह महाराज ने गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev ji) का प्रकाशोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। यहां पर पहली व दसवीं पाताशाही गुरुद्वारा साहिब हैं। प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया हुआ है। सात किमी में फैले मेले में 20 हजार से ज्यादा लाइटें लगी हुई है। रात को सरोवरों में स्नान के बाद श्रद्धालु घर लौटना शुरू हो जाएंगे।

    27 नवंबर को यहां आसपास के श्रद्धालु मेले में पहुंचेंगे। वहीं ऋणमोचन सरोवर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगी एक किश्ती में पानी आ गया। कर्मचारियों को मग से पानी निकालना पड़ा। बताया जा रहा था कि किश्ती में छेद है, जबकि कर्मचारी झाल से किश्ती में पानी आने की बात कह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Gurugram News: शहर में निकला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

    पुलिस की सख्ती व मनमानी से श्रद्धालु व अधिकारी परेशान

    श्रीकपालमोचन मेला चार सेक्टरों में लगा है। सुरक्षा के लिए 2600 पुलिस के जवान लगे हैं। मेले परिसर में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पुलिस के नाकों को पार करना पड़ता है। पुलिस की मनमानी व सख्ती से श्रद्धालु बहुत ज्यादा परेशान हैं।

    श्रद्धालुओं का कहना है कि कई पुलिस कर्मचारी अभद्रता भी करते हैं। नाकों पर ही उनके वाहन रोके जा रहे हैं। परिवार के साथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं को दिक्कत आ रही है। उनको दो से तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

    मेले में लगे कर्मचारी, मेले अधिकारी व मेले में लाइट, टेंट के ठेकेदार के कर्मचारियों को भी नाको पर रोका जा रहा है। मेला प्रशासक के पास को भी पुलिस कर्मचारी नहीं मान रहे।

    वहीं पुलिस (Haryana Police) का तर्क है कि मेले में स्नान (Kartik Purnima 2023) करने के लिए श्रद्धालु कार, जीप, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक व बसों में पहुंच रहे हैं। वाहनों से मेला परिसर में किसी तरह का जाम न लगे। इसलिए किसी भी वाहन को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। शनिवार शाम को एसपी गंगाराम पुनिया ने पैदल ही मेले का दौरा भी किया।

    कपालमोचन तीर्थ में अभी तक पहुंचे तीन लाख से अधिक श्रद्धालु

    प्रशासनिक अधिकारी ऋणमोचन सरोवर और कपालमोचन सरोवर से पैदल ही सूरजकुंड सरोवर जा रहे हैं। श्री कपालमोचन तीर्थ में अभी तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर मोक्ष की डुबकी के लिए पहुंच चुके हैं।

    रोशनी श्रद्धालुओं को कर रही आकर्षित

    इसकी संख्या छह लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है। 126 एकड़ जमीन मेले के लिए प्रशासन ने किसानों से ठेके पर ली थी। मेले का विस्तार सात किमी के क्षेत्र में फैला है। जिधर भी देखे तीर्थराज रोशनी से जगमग नजर आता है। यह रोशनी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: जिला परिषदें संभालेंगी मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की जिम्मेदारी, गांवों में अब बनाई जाएंगी 1000 ई-लाइब्रेरी