Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का त्यागी ने मिस डीएवी, कविता ने बेस्ट स्पो‌र्ट्स वुमेन का खिताब जीता

    डीएवी कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:00 AM (IST)
    अनुष्का त्यागी ने मिस डीएवी, कविता ने बेस्ट स्पो‌र्ट्स वुमेन का खिताब जीता

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर: डीएवी कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय जल शक्ति कैबिनेट मंत्री रतन लाल कटारिया मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता प्रिसिपल डॉ. विभा गुप्ता ने की। बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की छात्रा अनुष्का त्यागी को मिस डीएवी के खिताब से नवाजा गया। रनरअप का खिताब बीए अंतिम वर्ष की छात्रा तान्या को प्रदान किया गया। अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन क्विज का खिताब बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की आयुषी अग्रवाल को दिया गया। अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन फॉर क्विज का खिताब बीए अंतिम वर्ष की अंशुल व बीएससी बायोटेक अंतिम वर्ष की अदिति महाजन को संयुक्त रूप से दिया गया। अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन फॉर एकेडमिक्स का खिताब बी.कॉम प्रथम वर्ष की गुडिया को प्रदान किया गया। बीए प्रथम वर्ष की कविता को बेस्ट स्पोट्स वुमन के खिताब से नवाजा गया। बीए प्रथम वर्ष की शिवानी व अदिति को संयुक्त रूप से बेस्ट स्पो‌र्ट्स अचीवर का खिताब प्रदान किया गया। मोनिका को बेस्ट एनसीसी कैडेट, अनुष्का त्यागी को बेस्ट एनएसएस वर्कर, गायत्री व तान्या को बेहतरीन गायक का खिताब दिया गया। डांस में नैंसी आर्टिस्ट का खिताब, डेक्लामेशन में रंजना, कविता पाठ में अनुष्का त्यागी, पेंटिग में रविना व साक्षी को बेहतरीन कलाकार का अवार्ड प्रदान किया गया। विधि शर्मा, स्वाति, शानू संधु, ईशा शर्मा व निशांत, प्रवीन, हजरा, आस्था, भार्गवा, जसमिद्र कौर, इंदू मलिक को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें