यमुनानगर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से किया था गलत काम
यमुनानगर में गांधीनगर थाना पुलिस ने राहुल शर्मा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया जिसके कारण महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। बाद में राहुल शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। गांधीनगर थाना पुलिस की टीम ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसका पति से तलाक कराया। बाद में शादी से मुकर गया।
मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल शर्मा का अक्सर उसके घर पर आना जाना था।
राहुल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद से राहुल रोज रात दिन फोन करने लगा। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर पति से तलाक करा दिया। इसके बाद आरोपित लिवइन में रहने लगा।
कई वर्ष तक वह साथ रहा। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। अब उसने किसी और से रिश्ता तय कर लिया है। इस मामले में केस दर्ज कर एसआई मीना देवी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।