यमुनानगर में गाय को बचाने के प्रयास में हादसा, नहर में गिरी स्कार्पियो कार; शीशा तोड़कर ड्राइवर ने बचाई जान
यमुनानगर के प्रतापनगर में दादूपुर हेड के पास एक स्कार्पियो कार नहर में गिर गई। चालक आसिफ ने गाय को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया। कार रेलिंग से टकराकर नहर में गिरी लेकिन आसिफ समय रहते बाहर निकल गया। पुलिस और ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाला। सरपंच पंकज ने रेलिंग की मरम्मत की मांग की।

संवाद सहयोगी, प्रतापनगर (यमुनानगर)। दादूपुर हेड पर शनिवार की रात लगभग दस बजे गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर स्कार्पियो कार नहर में गिर गई। गनीमत रही कि कार पहले रेलिंग में लटकी। तब तक चालक खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर कूद गया। जिससे उसकी जान बच गई। रविवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कार को नहर में तलाशा। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
गांव बेगमपुर के सरपंच पंकज की कार आसिफ लेकर गया था। वह रात को जगाधरी से अपने गांव की ओर जा रहा था। जब वह पश्चिमी यमुना नहर के दादूपुर हेड पर पहुंचा। तभी अचानक उसके सामने एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में आसिफ का कार से नियंत्रण बिगड़ गई।
कार अनियंत्रित होकर पहले पुल की रेलिंग तोड़ते हुए फंस गई। चालक आसिफ ने हिम्मत कर कार की खिड़की का शीशा तोड़ा और किसी तरह से बाहर निकला। जैसे ही वह कार से बाहर निकला। कुछ देर तक कार रेलिंग पर लटकी रही। बाद में नहर में गिर गई।
सुबह को गोताखोरों के साथ पहुंचे पुलिस व ग्रामीण
कार के नहर में गिरने का पता लगते ही रविवार की सुबह ग्रामीण व पुलिस दादूपुर हेड पर पहुंचे। गोताखोर राजीव ने अपनी टीम के साथ नहर में सर्चिंग की। पुल के पास ही कार में नहर में गिरी हुई थी। उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
सरपंच पंकज ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान हुआ है। कार को निकाल लिया गया है। पुल की रेलिंग खस्ताहाल हो चुकी है। यही वजह रही कि कार की टक्कर से रेलिंग टूट गई। प्रशासन को रेलिंग को मजबूत करना चाहिए। ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।