Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:59 PM (IST)

    हरियाणा (Haryana Crime) के यमुनानगर जिले में नौकरी का झांसा देकर 38 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई थी। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    नौकरी का झांसा देकर किया महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर 38 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाई। शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

    पीड़िता की शिकायत पर वीरवार को फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। शिकायत में थाना फर्कपुर क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह जून में अपने लिए नौकरी तलाश कर रही थी। उसकी 12 जून को अशोक विहार निवासी सुंदर लाल से मुलाकात हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुंदर लाल ने उसे कहा था कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद उसे नौकरी लगवाने के लिए एक जगह बुलाया और वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

    उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस बारे में किसी को बताने पर यह वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी के डर से वह चुप रही। अब फिर से आरोपित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner