Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में शेयर मार्केट में निवेश का दिया झांसा, फिर महिला को लगाया 10 लाख का चूना

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 03:06 PM (IST)

    यमुनानगर में एक महिला को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10.35 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। साइबर ठगों ने महिला को एक लिंक भेजकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और निवेश का लालच दिया। महिला ने शुरुआत में लाभ देखा लेकिन बाद में पैसे निकालने में असमर्थ रही। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    शेयर मार्किट में निवेश का झांसा देकर महिला से 10.35 लाख रुपये ठगे। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर ईस्ट भाटिया नगर निवासी महिला से से 10.35 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर ठग ने पहले मोबाइल पर लिंक भेज ग्रुप में जोड़ा फिर ऑनलाइन बात कर झांसे में लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायत में महिला ने बताया कि जून में उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

    यहां शेयर मार्केट में निवेश के लिए योजनाएं बताई गईं। इसके बाद ग्रुप के लोगों ने ऑनलाइन बात कर कहा कि शेयर मार्केट में निवेश से काफी लाभ होगा। उसकी बातों में आकर निवेश कर दिया।

    शुरुआत में निवेश करने पर लाभ मिलता रहा। इसके बाद अलग-अलग कर 10.35 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसका ऑनलाइन खाते में लाभ दिखता रहा।

    जब इन रुपयों को विदड्राल करने लगे तो नहीं निकल सके। इन रुपयों को निकालने के लिए और निवेश करने का झांसा दिया गया। शक होने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दी।