विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहनवाज हुसैन के बेटे और अकरम खान की बेटी के रिसेप्शन में उमड़ा हुजूम, 3 एकड़ में सजा पंडाल; 2 KM तक वाहनों की कतार

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM (IST)

यमुनानगर के जगाधरी में कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां के रिसेप्शन में राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों का भारी जमावड़ा लगा।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। लक्कड़ मंडी जगाधरी के मानकपुर में वीरवार को कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी अकरम खान की बेटी अफशां की रिसेप्शन में सुबह से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी के चलते समारोह में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। एक के बाद एक वीवीआइपी के पहुंचने से समारोह स्थल के आसपास वाहनों की संख्या बढ़ती गई।

लक्कड़ मंडी के दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की कतार नजर आई। इस दौरान कई वीवीआईपी भी जाम में फंसे। पुलिसकर्मी यातायात और पार्किंग व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।

समारोह स्थल पर लगातार पहुंचते रहे मेहमान

समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा, विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई सहित कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। इनके अलावा पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, प्रदीप चौधरी और शमशेर सिंह गोगी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने भी समारोह में शिरकत की। सभी ने अफशां और अरबाज को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

करीब तीन एकड़ में समारोह के लिए पंडाल लगाया गया था। मेहमानों के बैठने और खानपान के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। समारोह स्थल पर लगातार मेहमान पहुंचते रहे। आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। पार्किंग स्थल में वाहनों को खड़ा कराने के लिए पुलिसकर्मी और आयोजन से जुड़े लोग व्यवस्था संभालते रहे।

C-374-1-HIR1056-490303

25 अक्टूबर को दिल्ली में हुआ था निकाह

अफशां का निकाह 25 अक्टूबर को नई दिल्ली में अरबाज हुसैन के साथ हुआ था। अरबाज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे हैं। निकाह के बाद वीरवार को जगाधरी में रिसेप्शन आयोजित की गई। शाहनवाज हुसैन भी अपने समधी चौधरी अकरम खान के परिवार के इस समारोह में पहुंचे।

इनके अलावा इनेलो के प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह भगवानगढ़, प्रदेश प्रवक्ता राय सिंह गुर्जर शहरी के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग, पूर्व चेयरमैन चंद्रपाल माडो और जगमाल सिंह चेलाराम सहित कई लोग समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- 'राजनीति से अलग होते हैं रिश्ते', समधी अकरम खान के घर पहुंचे शाहनवाज हुसैन; हरियाणा में है भव्य रिस्पेशन 

यह भी पढ़ें- 3 एकड़ में पंडाल, मेहमानों के लिए 500 वेटर... शाहनवाज के बेटे और कांग्रेस MLA की बेटी की शादी की शाही दावत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।