यमुनानगर में युवती की फोटो से छेड़छाड़, एडिट कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी अश्लील तस्वीर
यमुनानगर में एक युवती की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। युवती ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाई थी जहां उसने अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। एक सितंबर को उसने देखा कि किसी ने उसकी फोटो से छेड़छाड़ करके उसे दूसरी आईडी से अपलोड कर दिया।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। युवती की फोटो के साथ छेड़खानी कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई। युवती ने अपनी यह फोटो देखी तो वह हैरान रह गई।
इस बारे में स्वजन को बताया। गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से आईडी बनाई हुई है।
इसमें उसने अपने फोटो अपलोड किए हुए हैं। एक सितंबर को उसने इंस्टग्राम पर देखा कि एक आईडी से उसकी फोटो छेड़खानी कर इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई। अपने स्तर पर का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन अपलोड करने वाले का पता नहीं लगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।