Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पापा ने साथ सोने का दबाव बनाया था...', हरियाणा में पिता बना हैवान; बेटी ने रोते हुए सुनाई आपबीती

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 01:17 PM (IST)

    यमुनानगर में एक महिला ने अपने पति पर सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई और उस पर कूलर फेंका गया जिससे उसे चोट आई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से 17 साल की एक बेटी है जिसके साथ यह घटना हुई।

    Hero Image
    पिता पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में व्यासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके कंधे पर कूलर गिरा दिया। जिससे उसे चोट लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से पांच वर्ष पहले तलाक हो गया था। पहली शादी से एक बेटी है। जिसकी अब आयु 17 वर्ष है। वह साथ ही रहती है।

    इस बीच स्वजन ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर दी। उससे भी एक बेटी है। कुछ समय पहले माता की मौत हो गई थी। जिसके चलते पति व बेटी के साथ मायके में आ गई, क्योंकि यहां पर कोई और नहीं रहता।

    26 जून को पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए गई थी। देर होने की वजह से वहीं रिश्तेदार के पास रुक गई। अगले दिन घर पर आई तो बेटी ने बताया कि पिता ने उस पर अपने साथ सोने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। कूलर फेंका। जिससे कंधे में चोट लगी।

    comedy show banner
    comedy show banner