Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    केदारनाथ की हत्या में 10वां आरोपित भी गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 07:32 AM (IST)

    गांव नाहरपुर में 70 साल के केदारनाथ की हत्या के मामले में सीआइए-वन की टीम ने उसके गांव के तैयब हुसैन को गिरफ्तार किया है। सीआइए ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस नौ आरोपितों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है।

    Hero Image
    केदारनाथ की हत्या में 10वां आरोपित भी गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांव नाहरपुर में 70 साल के केदारनाथ की हत्या के मामले में सीआइए-वन की टीम ने उसके गांव के तैयब हुसैन को गिरफ्तार किया है। सीआइए ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस नौ आरोपितों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लाट को लेकर हुआ था झगड़ा:

    गांव नाहरपुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका चाचा केदारनाथ घर के सामने स्थित प्लाट में मिस्त्री के साथ ईंटे लगा रहा था। दो मरले के इस प्लाट का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। जब प्लाट में निर्माण कार्य चल रहा था तो वहां इकरार, साहिल, इसरार, यूनुस, इलियास, आयूब, तयूब, इल्ताफ, नसीम, इसताक और अन्य लोग आ गए। काली उर्फ इसरार के पास देसी कट्टा था। उसने धमकी दी कि वह उसे गोली मार देगा। चाचा ने उन्हें प्लाट से चले जाने को कहा तो आरोपित तैश में आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस हमले में चाचा केदारनाथ को काफी चोट लगी। चाचा को अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो गई थी। जठलाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 13 लोगों पर 11 मार्च को हत्या, आ‌र्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रेलवे स्टेशन रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने तेज गति से चलाते हुए सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल की पीजीआइ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विष्णु नगर निवासी राहुल दुरेजा ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को रेलवे स्टेशन के पास से अपना निजी काम निपटा कर भगत सिंह चौक की तरफ आ रहा था। रास्ते में बबलू गारमेंट के सामने पहुंचा तो उसी समय सड़क पर दूसरी तरफ से एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी भगत सिंह चौक की तरफ से एक बाइक पर सवार दो लड़के तेज गति से आए। उन्होंने लापरवाही से चलाते हुए सड़क पार कर रहे बुजुर्ग टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक सवार दोनों युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गए। उसने एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया। घायल को अस्पताल में भिजवाया गया। जहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पीजीआइ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।