टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हमला करने वाले रेहान के पिता ने कहा- दोषी है तो मिले सख्त सजा
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के रेहान की गिरफ्तारी हुई है। रेहान के ...और पढ़ें
HighLights
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग में सोनीपत का रेहान गिरफ्तार।
पिता ने कहा, दोषी है तो बेटे को सख्त सजा मिले।
आरोपी रेहान पर पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था।
दीपक गिजवाल, सोनीपत। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले रेहान की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।
आरोपी के पिता रिहसुद्दीन ने कहा कि उन्हें बेटे की इस वारदात के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि बेटा दोषी है तो कानून के अनुसार, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।
जयपुर हाईवे से गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर हाईवे से गिरफ्तार किया।
रेहान के पिता रिहसुद्दीन के मुताबिक, पिछले करीब 12 से 13 साल से उनका रेहान की मां के साथ संपर्क नहीं है। रेहान और उसका छोटा भाई अपनी मां के साथ रहते थे।
आर्म्स एक्ट का मामला है दर्ज
रिहसुद्दीन ने बताया कि करीब चार से पांच महीने पहले उन्हें रेहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले की जानकारी मिली थी। उनके अनुसार, गोहाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पिता ने बताया कि उस समय रेहान की मां उसे छुड़वाकर अपने साथ ले गई थीं।
वेल्डिंग का काम करता है रेहान
पिता ने बताया कि जमानत पर बाहर आने के बाद रेहान घर से गुरुग्राम जाकर वेल्डिंग का काम सीखने की बात कहकर निकला था। जब उन्होंने उससे काम के बारे में पूछा तो उसने वेल्डिंग सीखने की बात बताई।
इसके बाद वह घर से चला गया। पिता का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि बेटे का नाम इस तरह के गंभीर मामले में सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार, एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन आया सामने, दो शूटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
