विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन आया सामने, दो शूटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:43 PM (IST)

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में सोनीपत का कनेक्शन सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

शूटरों की कुंडली खंगाल रही सोनीपत पुलिस। सोशल मीडिया

शूटरों की कुंडली खंगाल रही सोनीपत पुलिस। सोशल मीडिया

HighLights

  1. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत के दो शूटर गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग और रेहान शामिल हैं।

  3. सोनीपत में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों पर सवाल।

दीपक गिजवाल, सोनीपत। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में तीन संदिग्ध शूटरों की गिरफ्तारी के बाद सोनीपत कनेक्शन सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दो आरोपियों में एक नाबालिग है। जिसकी उम्र करीब 17 साल है। दूसरा आरोपी रेहान शहर की ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला है।

वहीं, एक बार फिर जिले के युवाओं की गैंग गतिविधियों से जुड़े होने और संगठित अपराध के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों की भूमिका, आपसी संपर्क और गैंग कनेक्शन की जांच अहम होगी।

अंकित हत्याकांड में भी सोनीपत के शूटर

जिले में हाल के महीनों में रंगदारी, फायरिंग और गैंग कनेक्शन से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड में भी सोनीपत के शूटर शामिल थे। दोनों को एनकाउंटर में मार दिया गया था।

कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी

वही, 11 सितंबर को खरखौदा क्षेत्र में एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और उसके कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अवैध हथियार भी बरामद किए थे। इसी तरह, अक्टूबर के पहले सप्ताह में हरियाणा एसटीएफ ने गांव लाडपुर निवासी रोहित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का आरोप है।

पुलिस दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग और रंगदारी से जुड़े मामलों में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार, एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की ₹65 लाख की BMW कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जानिए कैसे हैं इस लग्जरी सेडान के सेफ्टी फीचर्स