टाइगर श्रॉफ की ₹65 लाख की BMW कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जानिए कैसे हैं इस लग्जरी सेडान के सेफ्टी फीचर्स
जुहू में टाइगर श्रॉफ की BMW 3 Series Gran Limousine पर फायरिंग हुई, जिसमें वे सुरक्षित रहे पर ड्राइवर घायल हो गया।
-1792393640155_m.webp)
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीबुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के ऊपर रविवार शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यह घटना जुहू स्थित पुष्पा पार्क के आसपास मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने टाइगर की कार को निशाना बनाते हुए सात राउंट गोलयां चलाई थी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस घटना में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि इनके ड्राइवर समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब वह फुटबॉल खेलकर अपनी BMW 3 Series Gran Limousine से घर लौट रहे थे। यह कार कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। साथ ही लग्जरी सेडान में न केवल शानदार परफॉर्मेंस मिलती है, बल्कि पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कई जरूरी फीचर्स भी दिए गए हैं।
ऐसे की कार की पहचान
जिस कार से टाइगर श्रॉफ अपने घर लौट रहे थे, वह BMW 3 Series Gran Limousine (Facelift) है। यह अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। जो टाइगर के पास है वह 330Li M Sport वेरिएंट है, जो Skyscraper Grey Metallic कलर में आती है। कार की पहचान इसके 2023 LCI फेसलिफ्ट डिजाइन, स्लीक LED हेडलैंप, सिग्नेचर किडनी ग्रिल और स्पोर्टी फ्रंट बंपर से होती है। हालांकि, किसी कार में कितने भी एडवांस सेफ्टी फीचर्स क्यों न हों, फायरिंग जैसी स्थिति में सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती। ऐसे में आइए जानते हैं कि BMW 3 Series Gran Limousine किन खास फीचर्स के साथ आती है।
#TigerShroff: A video purportedly shows the three assailants firing towards the actor and his car. Extremely disturbing visuals. Such a relief to know that he is safe. 🙏 https://t.co/v9Inh4frgu
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) October 18, 2026
डिजाइन और पहचान
टाइगर श्रॉफ की कार के तौर पर बताई गई BMW 3 Series Gran Limousine का 330Li M Sport वेरिएंट अपने आकर्षक लुक और स्पोर्टी स्टाइल के लिए खास है। इसके फ्रंट में स्लीक LED हेडलैंप दिए गए हैं, जो कार को आधुनिक और प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं, BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल इसकी पहचान को और मजबूत बनाती है। कार के फ्रंट में दिया गया M Sport बंपर इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को दिखाता है। बड़े सेंट्रल एयर इनटेक और दोनों तरफ एंगुलर वेंट्स की वजह से इसका अगला हिस्सा ज्यादा आक्रामक दिखाई देता है। Skyscraper Grey Metallic कलर कार के डिजाइन को एक अलग प्रीमियम अपील देता है।
#WATCH | Mumbai | Visuals from inside the residence of Tiger Shroff as Maharashtra Dy CM Eknath Shinde arrived to visit him following an incident of firing at his car, injuring his driver The actor is safe and has not sustained any gunshot injuries, as per Mumbai Police (Visuals source: Shivsena PR)
— ANI (@ANI) October 18, 2026
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW 3 Series Gran Limousine के 330Li पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर TwinPower Turbo इंजन दिया गया है। यह इंजन 258 PS की पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 8-स्पीड Steptronic Sport ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। यह ट्रांसमिशन इंजन की पावर को पहियों तक पहुंचाने में मदद करता है और ड्राइविंग को सुविधाजनक बनाता है। कंपनी दावा करती है कि कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 6.2 सेकंड में पकड़ सकती है।
स्पेस और आराम
BMW 3 Series Gran Limousine की एक बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है। स्टैंडर्ड 3 Series के मुकाबले इसका व्हीलबेस 110 mm ज्यादा लंबा है। व्हीलबेस बढ़ने का सीधा फायदा कार के पिछले हिस्से में बैठने वाले यात्रियों को मिलता है। रियर केबिन में ज्यादा लेगरूम होने से लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को आराम मिलता है। यही वजह है कि यह सेडान उन लोगों के लिए भी आकर्षक विकल्प बनती है, जो ड्राइविंग के अनुभव के साथ पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को भी महत्व देते हैं।
कीमत कितनी है?
टाइगर श्रॉफ के पास जो BMW 3 Series Gran Limousine है, वह 2023 मॉडल है। उस समय इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत 60 लाख से 65 लाख रुपये के आसपास थी। इस कीमत के दायरे में कार का प्रीमियम डिजाइन, दमदार इंजन, लंबा व्हीलबेस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स इसे एक लग्जरी सेडान के रूप में स्थापित करते हैं। हालांकि, 65 लाख रुपये की कीमत को कार की मौजूदा कीमत नहीं माना जाना चाहिए। यह खरीद के समय की बताई गई अनुमानित ऑन-रोड कीमत है।
BMW 3 Series Gran Limousine के सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग
- थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट
- पाइरोटेक्निक सीट बेल्ट प्रीटेंशनर
- सीट बेल्ट फोर्स लिमिटर
- साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन
- क्रैश सेंसर
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC)
- डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC)
- कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC)
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD)
- ब्रेक असिस्ट
- इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक कंट्रोल (EDLC)
- अटेंटिवनेस असिस्टेंट (ड्राइवर थकान अलर्ट)
- पार्किंग असिस्टेंट
- रिवर्सिंग असिस्टेंट
- 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
- इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
- ऑटो होल्ड
- रन-फ्लैट टायर
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
क्या BMW 3 Series Gran Limousine को मिली है 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग?
इसे Euro NCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। हालांकि, किसी मॉडल की सुरक्षा रेटिंग को समझते समय यह देखना जरूरी होता है कि टेस्ट किस मॉडल वर्ष, बॉडी स्टाइल, इंजन वेरिएंट और सुरक्षा उपकरणों के कॉन्फिगरेशन पर किया गया था।
क्या ये सेफ्टी फीचर्स फायरिंग जैसी घटना में बचा सकते हैं?
BMW 3 Series Gran Limousine में मौजूद एयरबैग, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी सिस्टम मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम और उनके प्रभाव को कम करने के लिए बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य टक्कर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा करना और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करना है। लेकिन फायरिंग जैसी घटना सड़क दुर्घटना से अलग होती है। एयरबैग, ABS, DSC, रन-फ्लैट टायर या 360-डिग्री कैमरा को गोलियों से सुरक्षा देने वाला फीचर नहीं माना जा सकता। सामान्य लग्जरी सेडान में दिए गए इन फीचर्स के आधार पर बुलेटप्रूफ सुरक्षा का दावा करना सही नहीं होगा।
