विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर ₹20 लाख से कम में खरीदें ये Hybrid Cars, 29 kmpl तक का मिलेगा माइलेज, कई एडवांस फीचर्स से है लैस

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:03 AM (IST)

दिवाली 2026 में हाइब्रिड कार खरीदने वालों के लिए Renault Duster hybrid, Maruti Suzuki Victoris Hybrid, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder प्रमुख ऑप्शन हैं।

दीवाली 2026 पर खरीदें शानदार माइलेज वाली हाइब्रिड कारें

दीवाली 2026 पर खरीदें शानदार माइलेज वाली हाइब्रिड कारें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली 2026 नजदीक आते ही कई लोग नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कार की कीमत के साथ उसका माइलेज भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम रखने की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें एक आकर्षक ऑप्शन बन सकती हैं। इनमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी हासिल करने में मदद मिलती है।

भारतीय बाजार में अब कॉम्पैक्ट SUV से लेकर प्रीमियम सेडान तक कई हाइब्रिड कारों का ऑप्शन मिल रहे हैं। हम यहां पर आपको Renault Duster hybrid, Maruti Suzuki Victoris Hybrid, Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder की कीमत और माइलेज के बारे में बता रहे हैं। साथ ही, बजट बढ़ाने वाले ग्राहकों के लिए Honda City e:HEV के बारे में भी बता रहे हैं। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

1. Maruti Suzuki Victoris Hybrid

मारुति सुजुकी विक्टोरिस उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑप्शन है, जो 20 लाख रुपये के भीतर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV खरीदना चाहते हैं। इसकी हाइब्रिड रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.43 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है।

Victoris में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह पावरट्रेन 114 PS की पावर और 141 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह SUV 28.65 kmpl तक माइलेज दे सकती है।

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

VXI

₹16.43 लाख

ZXI

₹18.00 लाख

ZXI Optional

₹18.60 लाख

ZXI Plus

₹19.67 लाख

ZXI Optional Plus

₹19.99 लाख

2. Renault Duster Hybrid

रेनो डस्टर हाइब्रिड उन लोगों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन है, जो SUV के मजबूत अंदाज के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं। इसकी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इसका माइलेज 29 kmpl तक है।

Duster Hybrid में 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। इसमें DHT ट्रांसमिशन दिया गया है। यह इंजन कुल मिलाकर 160 PS की पावर देता है।

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

Evolution Hybrid

₹16.99 लाख

Techno Hybrid

₹18.99 लाख

Emotion Hybrid

₹19.49 लाख

3. Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV खरीदने वालों के लिए एक प्रमुख ऑप्शन है। इसकी हाइब्रिड रेंज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.68 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.77 लाख रुपये तक जाती है।

Grand Vitara Hybrid में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मोटर मिलती है। इसका आउटपुट 115 PS की पावर और 141 Nm का टॉर्क है। इसमें e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV 27.97 kmpl तक माइलेज दे सकती है।

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

Delta Plus

₹16.68 लाख

Zeta Plus

₹18.12 लाख

Zeta Plus Optional

₹18.70 लाख

Alpha Plus

₹19.70 लाख

Alpha Plus Optional

₹19.77 लाख

4. Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी मिड-साइज SUV सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.18 लाख रुपये है। हालांकि, इसके सभी वेरिएंट 20 लाख रुपये के बजट में नहीं आते और टॉप V Dual-tone वेरिएंट की कीमत 20.19 लाख रुपये तक जाती है।

Hyryder और Grand Vitara में समान पावरट्रेन, मिलते-जुलते इंटीरियर और चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, टोयोटा ने इसके डिजाइन को अलग पहचान देने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि यह 27.97 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

वेरिएंट

एक्स-शोरूम कीमत

S

₹17.18 लाख

G Optional

₹19.24 लाख

G Optional Dual-tone

₹19.44 लाख

V

₹19.99 लाख

V Dual-tone

₹20.19 लाख

5. Honda City e:HEV

होंडा सिटी e:HEV उन ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन है, जो SUV के बजाय प्रीमियम सेडान पसंद करते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.44 लाख रुपये है, इसलिए यह 20 लाख रुपये के बजट से बाहर है। इसे उन खरीदारों के लिए बोनस ऑप्शन माना जा सकता है, जो अपना बजट बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Honda City हाइब्रिड में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसका संयुक्त पावर आउटपुट 125 PS से अधिक बताया गया है। इंजन का टॉर्क 131 Nm और इलेक्ट्रिक मोटर का टॉर्क 253 Nm है। इसमें e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह सेडान 27.26 kmpl तक माइलेज दे सकती है।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें क्यों हैं खास?

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करते हैं। इसका उद्देश्य बेहतर माइलेज देने के साथ ड्राइविंग का सुविधाजनक अनुभव देना है। यही वजह है कि जो ग्राहक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार नहीं खरीदना चाहते, लेकिन बेहतर माइलेज की तलाश में हैं, उनके लिए ये गाड़ियां एक ऑप्शन बन सकती हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से बताए गए माइलेज और वास्तविक ड्राइविंग में मिलने वाले माइलेज में अंतर हो सकता है। सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल जैसे कारक वास्तविक माइलेज को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें- Maruti Victoris vs Duster Hybrid: 29kmpl माइलेज के साथ फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट