Maruti Victoris vs Duster Hybrid: 29kmpl माइलेज के साथ फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट
Duster Hybrid vs Victoris Hybrid Mileage: आइए जानते हैं कि माइलेज, फीचर्स, कीमत, पावर और इंजन के मामले में किसे खरीदना ज्यादा बेहतर होगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर के बाकी देशों की तरह ही भारत में भी अब Hybrid गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल की बचत और ज्यादा माइलेज के लिए लोग अब हाइब्रिड कारों को पसंद कर रहे हैं। इसी सेगमेंट में Renault Duster Strong Hybrid और Maruti Victoris Strong Hybrid दो शानदार विकल्प हैं। आइए जानते हैं कि माइलेज की तुलना में कौन सी गाड़ी बाजी मार जाती है।
इंजन और पावर
Renault Duster Strong Hybrid में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलती है। यह सिस्टल 160PS की पावर देता है और कंपनी ने इसमें मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो अलग-अलग ड्राइविंग कंडिशन में बेहतर एफिशिएंसी के लिए बनाया गया है।
वही, Maruti Victoris Strong Hybrid में 1.5 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका मेन फोकस बेहतर माइलेज और आरामदायक ड्राइविंग पर है।
माइलेज में किसने मारी बाजी?
Renault Duster Hybrid का ARAI क्लेम्ड माइलेज 29kmpl है। कंपनी के मुताबिक, सही कंडिशन में शहर में ड्राइविंग का लगभग 80% हिस्सा इलेक्ट्रिक मोड में किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ Maruti Victoris Hybrid का ARAI क्लेम्ड माइलेज 28.65kmpl है। इन आंकड़ों के मुताबिक, Renault Duster हाइब्रिड माइलेज में थोड़ा आगे है।

फीचर्स में कौन बेहतर?
Duster Hybrid में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10.1 इंच का OpenR इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। Victoris Hybrid में 10.1 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Infinity by Harman साउंड सिस्टम दिया गया है।
इसके अलावा, Victoris में पैनोरमिक सनरूप, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और Suzuki Connect जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी में कौन कितना बेहतर?
Victoris Hybrid में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS, TPMS और 360-डिग्री HD कैममरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लेवल-2 ADAS से जुड़े भी फीचर्स मिलते हैं जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। Duster Hybrid में ADAS और 360-डिग्री जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कीमत की तुलना
Renault Duster Strong Hybrid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए है जो टॉप-मॉडल के 19.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ Victoris Strong Hybrid की एक्स-शोरूम कीमत 15.63 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए तक जाती है।
