Renault Duster Strong Hybrid E-Tech भारत में लॉन्च, 29kmpl माइलेज के साथ Maruti Victoris को देगी टक्कर
Renault Duster Hybrid: रेनो ने नई डस्टर स्ट्रॉंग हाइब्रिड को 16.99 लाख रुपए में लॉन्च किया है। इसमें 29kmpl का माइलेज और 160PS की पावर मिलती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault India ने आज नई Renault Duster Strong Hybrid E-Tech को 16.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ग्लोबल स्ट्रॉंग हाइब्रिड तकनीक को पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया गया है। यह नई SUV तीन वेरिएंट्स Evolution, Techno और Emotion में उपलब्ध है जिनकी कीमतें 19.49 लाख रुपए तक जाती है।
इंजन और बैटरी
Duster Hybrid e-Tech 160 में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो कुल मिलाकर 160PS की पावर देता है। प्लग-इन हाइब्रिड के उलट, इस सिस्टम को बाहरी चार्जिंग की जरूरत नहीं होती है। गाड़ी चलाते समय रीजनरेटिव ब्रेकिंग और एनर्जी ब्रेकिंग रिकवरी के जरिए इसकी बैटरी अपने आप चार्ज हो जाती है।
| वेरिएंट (Variant) | इंजन / तकनीक (Engine & Tech) | एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) |
| Evolution | Strong Hybrid E-Tech 160 | ₹16.99 लाख |
| Techno | Strong Hybrid E-Tech 160 | ₹18.99 लाख |
| Emotion | Strong Hybrid E-Tech 160 | ₹19.49 लाख |
ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स
नए पावरट्रेन की एक बड़ी खासियत Renault का Formula-1 से इंस्पायर्ड मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। इस गियरबॉक्स में दो इलेक्ट्रिक गियर और चार पेट्रोल गियर दिए गए हैं जो अलग-अलग ड्राइविंग में एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए 15 तक ड्राइव कॉंबिनेशन देता है।
माइलेज और फीचर्स
Renault का दावा है कि इसकी ARAI क्लेम्ड माइलेज 29kmpl है। कंपनी के मुताबिक, सही कंडिशन में शहर में ड्राइविंग का 80% हिस्सा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में किया जा सकता है। इसके अलावा, यह हाइब्रिड सिस्टम किसी डीजल गाड़ी के मुकाबले 29% तक फ्यूल की बचत कर सकता है।
इंटीरियर और फीचर्स
इस नए पावरट्रेन के अलावा Duster में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10.1 इंच का ओपनआर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके केबिन में नए अपहोल्स्ट्री विकल्प भी मिलते हैं जिसमें टॉप-स्पेक Emotion वेरिएंट में ड्यून ब्राउन लेदरेट फिनिश शामिल है।
Duster Hybrid का ARAI क्लेम्ड माइलेज 29kmpl है जो Grand Vitara और Hyryder Strong Hybrid के 27.97kmpl और Maruti Victoris Hybrid के 28.65kmpl लीटर से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Audi Q3 204hp का पावरफुल इंजन 9 एयरबैग के साथ लॉन्च, मिलेंगे पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे कई फीचर्स
