Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लूटपाट के शिकार लोगों ने पहचाना, तब आरोपित ने गुनाह माना

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2022 08:16 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सोनीपत अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स और चेन झपटने के आरोपित क

    Hero Image
    लूटपाट के शिकार लोगों ने पहचाना, तब आरोपित ने गुनाह माना

    जागरण संवाददाता, सोनीपत:

    अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स और चेन झपटने के आरोपित की पुलिस ने पहचान कराई। पीड़ित महिलाओं ने उसकी सिविल लाइन थाने में ही पहचान कर ली। माडल टाउन में लगे सीसीटीवी में भी वह जैश पार्क के पास बार-बार चक्कर लगाता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माडल टाउन में जैश पार्क पास कई सप्ताह से महिलाओं से झपटमारी हो रही थी। स्कूटी सवार युवक महिलाओं के पर्स, मोबाइल और चेन छीनकर भाग जाता था।नीले रंग की स्कूटी सवार युवक ने दो दिन पहले महिला गीता मल्होत्रा का पर्स छीन लिया था।उसमें पांच हजार रुपये और मोबाइल था। शनिवार को उसने महिला राजरानी का पर्स छीन लिया था। उसमें 1500 रुपये और मोबाइल था। रविवार शाम को एक महिला सरोजदेवी के पर्स को झपटने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। कालोनी के लोगों ने उक्त युवक को घेर लिया तो वह बचकर भाग निकला। इस दौरान कालोनी के प्रधान सतीश सलूजा, सुनील कुमार और महेंद्र खुराना ने उसका पीछा शुरू कर दिया।महेंद्र खुराना ने अपनी बाइक से उसकी स्कूटी में टक्कर मारकर युवक को गिरा दिया। आसपास के लोगों ने उसको घेर लिया। तभी वह एक महिला को धक्का देकर भाग गया। लोगों ने घेराबंदी करके उसको दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के सामने पीड़ित महिलाओं ने उसको पहचान लिया। सीसीटीवी फुटेज में भी वह माडल टाउन में रोजाना कई बार चक्कर लगाता हुआ रिकार्ड हुआ। उसके बाद आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी पहचान अशोक विहार के रोहित के रूप में हुई है। एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

    .