सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, दुकान की तीसरी मंजिल पर कर रहे थे काम
सोनीपत के ककरोई रोड स्थित देवनगर में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों ...और पढ़ें

ककरोई रोड स्थित देवनगर की गली नंबर दो में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एआई इमेज
HighLights
सोनीपत में निर्माण कार्य के दौरान दो युवकों की मौत।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही जान गई।
मृतकों की पहचान साहिद और रियान के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर की गली नंबर दो में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक दुकान के ऊपर तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान वे बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। देवनगर में ककरोई रोड स्थित गली नंबर दो में एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था।
बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर काम करते समय दोनों युवक वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान साहिद और रियान के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। शवों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
